Delhi Accident: बुराड़ी के पास डिवाइडर से टकराया स्कूटर, 14 साल के नाबालिग की मौत, दो घायल

Ghaziabad, Ghaziabad News

Delhi Accident: बुराड़ी फ्लाईओवर के पास एक स्कूटर के डिवाइडर से टकराने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि तीनों जहांगीरपुरी के रहने वाले थे और जामा मस्जिद जा रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसे की शिकार स्कूटी को 14 साल का नाबालिग चला रहा था। स्कूटी पर उसके पीछे 8 और 17 साल के दो नाबालिग और सवार थे। हादसे में दोनों घायल हैं। इलाज के लिए दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

रविवार देर रात पुलिस को मिली थी हादसे की जानकारी

दिल्ली पुलिस को रविवार देर रात 2 बजकर 41 मिनट पर वजीराबाद पुलिस स्टेशन में बुराड़ी फ्लाईओवर के पास एक दुर्घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि उन्होंने पीड़ितों के तीन मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट (एमएलसी) भी जुटाए गए हैं। आईपीसी की धारा 279, 337 और 304 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ