हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक्सीडेंट पीड़ित की चुराई बाइक, मरा समझकर छोड़ा सड़क पर... फिर 'कर्मा' आया सामने

Delhi Accident: कोई हादसा होता है तो लोग मदद के लिए आगे आते हैं। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक्सीडेंट पीड़ित की मदद करने के बजाय तीन लोगों ने उसकी बाइक चुरा ली।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Delhi Accident: सड़कों पर चलते हुए कई बार हादसे होते हैं। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोग मदद के लिए सामने आते हैं। लेकिन दिल्ली में हादसे का जो मामला सामने आया है उसमें ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, 11 जनवरी को रात के अंधेरे में तीन लोगों ने एक खून से लथपथ आदमी को देखा। उसकी मदद करने के बजाय, उन्होंने उस पीड़ित शख्स की बाइक चुरा ली। तीनों बाइक लेकर उसे सड़क पर मरने के लिए अकेला छोड़ गए। लेकिन इन तीनों के कर्मा ने इसको सबक सिखाया।

बाइक फिसलने से हुआ हादसा

यह मामला 11 जनवरी का बताया जा रहा है, जब विकास नाम का शख्स अपनी बाइक से महरौली-गुरुग्राम रोड पर जा रहा था। सुबह करीब 3 बजे के करीब घिटोरनी के पास उसकी बाइक फिसल गई। इस हादसे में विकास काफी घायल हो गया। तभी फतेहपुर बेरी के रहने वाले उदय कुमार, टिंकू और परमबीर विकास के पास पहुंचे। उन्होंने घायल विकास को सड़क पर पड़ा देखा, लेकिन मदद करने के बजाय उसकी बाइक लेकर भाग गए। मदद न मिलने की वजह से विकास खून बहुत बह गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के दरोगा ने बहू की आबरू पर हाथ डाला, बुलंदशहर में 06 लोगों पर FIR

विज्ञापन

चोरों का भी हुआ एक्सीडेंट

विकास को सड़क पर छोड़कर भागने वाले बाइक चोरों का भी एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद से उदय कुमार कोमा में है, जबकि टिंकू और परमबीर घायल हैं। लेकिन इन दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कों को नशा करने की आदत है। पुलिस ने हादसे वाली जगह के पास लगे सीसीटीवी कैमरे जब्त कर लिए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

इस तरह का एक मामला 2023 में भी सामने आया था। जब दिल्ली में पंचशील एन्क्लेव के पास 30 साल के एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म डायरेक्टर की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी। उस वक्त भी डायरेक्टर के दोस्त ने दावा किया था कि किसी ने उनकी मदद नहीं की, साथ ही उनका मोबाइल फोन और कैमरा भी चोरी कर लिया गया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर में ऑटो ड्राइवर को पीटने वाली लड़की की सफाई, ‘बाजारू औरत कहने पर पीटा’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola