दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के AATS की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जहांगीरपुरी थाना इलाके की शाह आलम रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जहांगीरपुरी थाना इलाके से 307 के मुकदमे में वांटेड नितिन उर्फ चोर के पैर में लगी गोली। एटीएस के इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और सब इंस्पेक्टर रवि की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।
कब हुई मुठभेड़?
दिल्ली में यह मुठभेड़ जहांगीरपुरी थाना इलाके से 307 के मुकदमे में वांटेड नितिन उर्फ चोर के पैर में गोली लगी। एटीएस के इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और सब इंस्पेक्टर रवि की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल डोली के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है। इस जवाबी कार्रवाई में एटीएस के एएसआई विनोद ने भी बदमाश पर दो राउंड फायर किए। इस जवाबी कार्यवाही में नितिन उर्फ चोर के पैर में गोली लगी है। इस आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा बरामद किया।
पुलिस ने बरामद किया देसी कट्टा
इस मुठभेड़ के बाद बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा बरामद किया। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। वांटेड नितिन से जुड़े तार कहां-कहां तक फैले हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल, बदमाश को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। आगे की छानबीन जारी है।
पुलिस कर रही है लगातार कार्रवाई
आजकल दिल्ली पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इससे पहले भी पुलिस कई बदमाशों पर एक्शन ले चुकी है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने नरेला में स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े दो शूटर्स का एनकाउंटर किया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने नंदू गैंग के 2 बदमाश को भी मुठभेड़ के बाद पकड़ा। ये बदमाश बवाना में हुए गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे की हत्या में शामिल थे। फिलहाल, दोनों गिरफ्त में हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
ये भी पढ़ें- Delhi: ‘सभी यूनिवर्सिटी में बनाओ नशा मुक्ति क्लब’, जानिए क्यों समाज कल्याण मंत्री ने दिया सुझाव?
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
55 mins agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
17 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
20 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
20 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
21 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines