Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में से एक हेमंत को करीब एक महीने पहले ही उसके जिम से निकाल दिया गया था. जिम प्रबंधन को महिलाओं के साथ उसके गलत व्यवहार और दुर्व्यवहार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वारदात को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए कपड़े तक धो डाले थे. पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनकी पिछली गतिविधियों की पड़ताल में जुटी है.
यह भी पढ़ें: दोस्त के साथ गई थी पार्क, पुलिसवाले बनकर आए 3 लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप; 10 दिन में 4 केस
आस्था कुंज पार्क से नाबालिग का पीछा कर रहे थे नाबालिग
घटना इस सप्ताह की शुरुआत में उस समय हुई, जब पीड़िता अपने 17वें जन्मदिन पर अपनी सहेली के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद आस्था कुंज पार्क गई थी. गेट नंबर 7 से पार्क में दाखिल होते ही तीन आरोपियों आसिफ, हेमंत और उसके भाई महेश ने उन्हें देख लिया. तीनों ने करीब एक किलोमीटर तक दोनों का पीछा किया और फिर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें रोक लिया. एक-दूसरे को ‘सर’ कहकर उन्होंने यह यकीन दिलाया कि वे असली पुलिस वाले हैं, जिसके बाद पीड़िता को उसकी सहेली से अलग कर दिया गया.
13 साल की एक बेटी का पिता है मुख्य साजिशकर्ता
वारदात का मुख्य साजिशकर्ता 32 वर्षीय आसिफ है, जो कालकाजी मंदिर के पास रहता है और सब्जियों का थोक व्यापारी है. वह अक्सर पार्क के सुनसान इलाकों में घात लगाकर घूमता था. आसिफ विवाहित है और उसकी 13 साल की एक बेटी भी है. उसने पिस्तौल और चाकू दिखाकर पीड़िता को उसकी सहेली से अलग किया और पार्क के अंदर कई सुनसान जगहों पर ले जाकर दरिंदगी की. इस दौरान एक आरोपी पहरेदारी करता और तीसरे को फोन कर बुलाता.
पकड़े जाने से पहले अपने फोन की सर्च हिस्ट्री हटाई
अन्य दो आरोपी भाई कथित तौर पर वकील हेमंत और बीएससी गणित के छात्र महेश ने पकड़े जाने से पहले अपने फोन की सर्च हिस्ट्री मिटा दी थी. तीनों बचपन के दोस्त हैं. पुलिस ने आसिफ के पास से पिस्तौल, चाकू और कंडोम बरामद किए हैं, साथ ही उसके फोन से कई अश्लील वीडियो मिले हैं. वारदात के बाद आरोपियों ने पास में खाना खाया और श्रीनिवासपुरी स्थित घर जाकर सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े धोए. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में कोई पछतावा नहीं दिखाया है. पुलिस को शक है कि वे पहले भी पार्क में ऐसी वारदातों में शामिल रहे होंगे, जिसके चलते उनके पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. सभी फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘फ्रेंड’ से मिलने गई नाबालिग से गैंगरेप, चाकू घोंपकर शव खेत में फेंका; टेम्पो से खुला राज
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
11 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
12 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
18 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
19 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
20 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
20 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
22 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
22 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines