Delhi News: दिल्ली की तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसलकर गिरने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ गई। फिलहाल, सत्येंद्र जैन को लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यहां उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इससे पहले उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
आप सूत्रों के मुताबिक, आप नेता सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जैन ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इससे पहले चक्कर आने के बाद सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे जिसके बाद उन्हें दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया था।
जेल के बाथरूम में फिसलकर गिरने के बाद जैन को उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल अधिकारियों के आधिकारिक बयान के अनुसार, आज सुबह लगभग 6 बजे अंडर ट्रायल कैदी (UTP) डॉक्टर सतेंद्र जैन सेंट्रल जेल (CJ-7) के अस्पताल के मेडिकल इंस्पेक्शन (MI) कमरे के बाथरूम में गिर गए, जहां उन्हें सामान्य निगरानी में रखा गया था।
पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की थी
अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टरों ने जैन की जांच की और उनके महत्वपूर्ण अंग सामान्य पाए गए हैं। जेल अधिकारियों के एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्हें आगे डीडीयू अस्पताल में रेफर किया गया क्योंकि उन्होंने पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की थी।
स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत के बाद सोमवार को पूर्व मंत्री जैन को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। आप ने दावा किया है कि जैन कमर दर्द से पीड़ित हैं, डिस्क स्लिप होने के कारण वर्टिगो और पुरानी पीठ के निचले हिस्से में दर्द होता है। पार्टी ने कहा कि दर्द उनके निचले अंगों में फैल रहा है जिससे उन्हें लगातार झुनझुनी और चलने-फिरने में समस्या होती है।
30 मई को पीएमएलए की धाराओं के तहत किया था गिरफ्तार
जैन को 30 मई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय की ओ से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में इस मामले में न्यायिक हिरासत में है।
ईडी का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक शिकायत पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सत्येंद्र जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 तक विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर चल संपत्ति अर्जित की थी, जिसका वह संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
17 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
19 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
20 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
20 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
20 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
23 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines