हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चालान नहीं भरा, अब सजा भुगतने को रहें तैयार, रजिट्रेशन होगा कैंसिल, दिल्ली सरकार पहुंची कोर्ट

Delhi Traffic Challan update: 2023 में दिल्ली परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कुल करीब 36225 चालान किए। जिसमें से केवल 3380 चालान ही अब तक भरे गए हैं।

विज्ञापन
दिल्ली में 90 फीसदी लोग चालान नहीं भर रहे हैं

Delhi Traffic Challan update: अगर आपके टू व्हीलर या फोर व्हीलर पर कोई ई चालान बकाया है तो उसे तय समय पर भर दें। ऐसा न हो की लंबी अवधि से पेंडिंग कोई ट्रैफिक चालान आपकी कार या बाइक के रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने का कारण बन जाए या फिर ट्रैफिक पुलिस वाले आपके वाहन को ही जब्त कर ले जाएं। दरअसल, दिल्ली परिवहन की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में 90 फीसदी लोग अपने चालान नहीं भर रहे हैं। खास तौर पर ऐसे चालान जो 2000 रुपये या इसे ऊपर के हैं सालों से लंबित है। जिससे ट्रैफिक व अन्य नियम पालन संबंधी सरकार की सभी पॉलिसी फेल हो रही हैं।

तीस हजारी कोर्ट के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को लिखा लेटर 

ऐसे में अब दिल्ली परिवहन विभाग ने इस बारे में तीस हजारी कोर्ट के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को लेटर लिखा है। जिससे ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सके जो चालान नहीं भर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी परिवहन विभाग को ऐसे लोग जो चालान नहीं भर रहे हैं पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। पहले अकसर सड़कों पर लोग ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से चालान के लिए बहस करते दिख जाते थे। बीते कुछ सालों में दिल्ली में ट्रैफिक चालान के लिए कैमरों की संख्या बढ़ी है, अब लालबत्ती जंप करने, स्पीड में वाहन चालाने आदि पर ई चालान भेजा जाता है। जिसका मैसेज वाहन रजिस्टर्ड करवाते हुए दिए नंबर पर भेजा जाता है।

दिल्ली मोटर व्हीकल रूल्स में बदलाव करने की योजना 

दिल्ली परिवहन विभाग सूत्रों की मानें तो सरकार दिल्ली मोटर व्हीकल रूल्स में बदलाव करने पर भी सोच रही है। जिसमें ऐसे वाहन मालिक जो लंबे समय से चालान नहीं भर रहे हैं उनके वाहन पहले जब्त किए जाएंगे। फिर भी अगर वह चालान नहीं भरते तो उनका रजिट्रेशन तक रद्द किए जाने का प्रावधान हो सकता है।  जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच दिल्ली परिवहन विभाग ने पीयूसी नहीं होने, डीजल वाहनों और अन्य नियम तोड़ने पर कुल करीब 36225 चालान किए। जिसमें केवल 3380 चालान ही वाहन मालिकों द्वारा अब तक भरे गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola