आज भी दिल्ली के दो स्कूलों को फिर से मेल के जरिए बम धमाके की धमकी आई। सोमवार से लेकर आज तक अलग-अलग स्कूलों को धमकियां आ चुकी हैं। इस धमकी में अभिनव पब्लिक स्कूल शामिल है और पश्चिम विहार के स्कूलों को भी धमकी मिली है। इस सप्ताह यह 11वीं घटना है। इससे पहले भी कई बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।
दिल्ली के रिचमंड ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि हर तरह के मैसेज पर नजर रख रहे हैं। यह धमकी भरा ईमेल सुबह मिला। फिर इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को मेल की गई। साइबर विभाग के साथ बॉम्ब स्क्वाड और अन्य टीमें पहुंच गईं। पिलहाल, स्कूल पूरी तरह सुरक्षित है।
पुलिस कर रही है जांच
दिल्ली में एक ही दिन में 3 स्कूलों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले, दिन में बम रखे होने का दावा करने वाले धमकी भरे ईमेल इन स्कूलों को मिले थे। जिनमें अभिनव पब्लिक स्कूल, रोहिणी सेक्टर 3, रिचमंड स्कूल, पश्चिम विहार सॉवरेन स्कूल, रोहिणी सेक्टर 24 शामिल हैं। फिलहाल, तीनों स्कूलों में तैनात कर दी गईं और पुलिस हर तरह से जांच कर रही हैं।
पहले भी आते रहे हैं धमकी भरे ईमेल
पुलिस के मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी दिल्ली के स्कूलों को इसी तरह धमकी भरे ईमेल मिलते रहे हैं। ऐसे समय में स्कूलों को तुरंत खाली कराना पड़ता है। वहीं ऐसी धमकी भरी मेल से लोगों के साथ-साथ बच्चों में भी अफरा-तफरी मच जाती है।
स्कूलों की तलाशी जारी
दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें घटनास्थल पर जाकर जांच कर रही है। स्कूलों की अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है। अक्सर ऐसे मामलों में फर्जी ईमेल भी सामने आई है। कई मामलों में बच्चे खुद ही फेक ईमेल बनाकर इन घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस के अनुसार, कई बार स्कूलों को अपनी साइबर सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए। पुलिस इन मेल की जांच कर रही है। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि इसके पीछे बच्चे हैं या वाकई में कोई आतंकी कनेक्शन है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
2 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
5 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
5 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
7 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
20 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
20 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
23 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines