Delhi News: दिल्ली में रेबीज़ नियंत्रण और आबादी प्रबंधन के लिए लगभग 10 लाख आवारा कुत्तों को माइक्रोचिप लगाई जाएगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सरकार इसकी तैयारी करने में जुट गई है. बुधवार को दिल्ली एनीमल बोर्ड की बैठक में आवारा कुत्तों पर माइक्रोचिप लगाने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा पेट शॉप का पंजीकरण अनिवार्य होगा, विशेष मॉनिटरिंग समिति बनाने के साथ-साथ हर ज़िले में पशु कल्याण समितियां होगी और पशु बाज़ारों की निगरानी के लिए एनिमल मार्केट मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश
आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और हमलों को देखते हुए हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बैंच ने सभी आवारा कत्तों को शेल्टर होम भेजे जाने का फैसले को पलटा था. इस दौरान कोर्ट ने आवारा कुत्तों को टिकाकरण और नसबंदी के बाद उनके इलकों में छोड़ दिए जाने का आदेश दिया था. इसके अलावा कोर्ट ने सभी राज्यों को आवारा कुत्तों को लेकर ठोस एक्शन प्लान भी बनाने का आदेश दिया था. जिसके बाद बुधवार को दिल्ली एनिमल बोर्ड की बैठक में अहम निर्णय लिए गए है. बैठक में पालतू कुत्तों के घरों में रखरखाव और इसको लेकर होने वाले विवादों पर भी चर्चा की गई.
यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों के मामले में नया मोड़, CJI ने किया 3 जजों की बेंच का गठन
कार्ययोजना जल्द की जाएगी प्रस्तुत
राजधानी में दिल्ली राज्य रेबीज नियंत्रण की कार्ययोजना जल्द प्रस्तुत की जाएगी. इस योजना के तहत दिल्ली के आवारा कुत्तों की माइक्रोचिपिंग से रेबीज नियंत्रण और आबादी प्रबंधन मजबूत किया जाएगा. इसके अलावा राजधानी में पेट शॉप का पंजीकरण कराना भी अनिवार्य होगा. वहीं लोगों को इसके प्रति जागरुक करने के लिए शिक्षा विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- कुत्ता काट लें तो तुरंत क्या करना चाहिए, लार शरीर में पहुंचकर कैसे बनता है जहर?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
6 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
6 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
8 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
8 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
9 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines