दिल्ली में मिला नाबालिग का सड़ा-गला शव, 10 फरवरी से लापता थी बच्ची

नई दिल्ली: दिल्ली 11 साल की बच्ची का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। पुलिस ने उसकी हत्या करने वाले 21 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सकेगी।दो […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली 11 साल की बच्ची का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। पुलिस ने उसकी हत्या करने वाले 21 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सकेगी।

दो राज्यों में की छापेमारी

पुलिस के अनुसार घटना नांगलोई इलाके की है। 10 फरवरी को लड़की की मां ने नांगलोई पुलिस स्टेशन में बच्ची के लापता होने की सूचना दी। मां के बयान के आधार पर पुलिस ने पंजाब और मध्य प्रदेश में छापेमारी की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ विनोद (21) को गिरफ्तार किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सकेगी

रोहित की निशानदेही पर सड़ा-गला शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हत्या के कारणों के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है।
बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सकेगी।

First published on: Feb 22, 2023 09:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें