---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

DDCD के उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह पहुंचे HC, यहां जानें क्या है पूरा माजरा

नई दिल्ली: डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली (DDCD) के उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आदेश के बाद डीडीसीडी का दफ्तर सील कर दिया गया था। इसी को चुनौती देते हुए उन्होंने अदालत में याचिका दायर की […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली (DDCD) के उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आदेश के बाद डीडीसीडी का दफ्तर सील कर दिया गया था। इसी को चुनौती देते हुए उन्होंने अदालत में याचिका दायर की है।

इससे पहले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने जैस्मिन शाह पर सरकारी पद पर रहते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया था। उन्होंने जैस्मिन पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। वहीं, आप की तरफ से बताया गया था कि एलजी को डीडीसीडी मामले में कार्रवाई का अधिकार नहीं है। तर्क था कि जैस्मिन शाह को दिल्ली कैबिनेट ने नियुक्त किया है। इसलिए कैबिनेट ही कार्रवाई कर सकती है।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार से कहा था कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए अपने कार्यालय का दुरुपयोग करने के लिए डीडीसीडी के उपाध्यक्ष के पद से जैस्मीन शाह को हटाए। उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी पत्र में डीडीसीडी के कार्यालय को भी सील करने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद सिविल लाइन एसडीएम के आदेश पर डीडीसीडी दफ्तर सील किया गया था।

First published on: Nov 21, 2022 09:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola