सरकार ने दिल्ली में सस्ते घर देने के लिए कई प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं। इन प्रोजेक्ट के तहत हर वर्गों को उनकी आर्थिक स्थिति के मुताबिक छूट दी जाती है। नए साल पर DDA ने तीन हाउसिंग स्कीम निकाली थी, लेकिन अभी भी कई स्कीम्स के तहत बहुत से फ्लैट खाली पड़े हैं। यह सभी फ्लैट्स रेडी टू मूव हैं, जिनकी बिक्री न होने की वजह से यह खराब हो रहे हैं। इस सभी फ्लैट्स के मेंटिनेंस में भी प्राधिकरण का काफी खर्चा हो रहा है। इन स्कीम्स पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है।
नए प्रोजेक्ट नहीं निकाले जाएंगे- LG
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक इंटरव्यू में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत से सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि DDA अब अपनी परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। डीडीए ने तय किया है कि प्रोजेक्ट के शिलान्यास के वक्त ही उसकी टाइमलाइन तय की जाएगी, जिन्हें तय वक्त पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीडीए रोहिणी और नरेला में दो स्पोर्ट्स टाउनशिप तैयार की जा रही हैं। जब तक डीडीए के बने हुए पूरे फ्लैटस नहीं बिक जाते, तब तक नए हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू नहीं किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में पहली बार भीषण लू का येलो अलर्ट, जानें क्या हैं IMD की भविष्यवाणी के मायने?
अब DDA का पूरा फोकस बचे हुए फ्लैट्स को बेचने पर है। साथ ही इन फ्लैट्स की मेंटिनेंस पर भी डीडीए का काफी पैसा खर्च हो रहा है। अभी करीब तीन हजार के करीब EWS फ्लैट्स बिकने के लिए तैयार हैं, जिन्हें जल्द क्लियर कर लिया जाएगा।
प्राधिकरण ने क्या किए बदलाव?
लंबी बातचीत के बाद डीडीए ने कुछ पॉलिसियों में भी बदलाव किए हैं। जिनमें से एक जमीन खरीदने का नियम भी शामिल है। पहले नीलामी के जरिए DDA से जमीन खरीदी जा सकती थी, लेकिन अब डीडीए से लीज पर भी जमीन ली जा सकती है। इससे प्राइवेट लोग यहां आकर कॉम्पलेक्स बना सकते हैं। इसमें लीज खत्म होने के बाद जमीन डीडीए को वापस कर दी जाएगी। इस प्लान को लेकर पहले थोड़ी शंकाएं जताई जा रही थीं कि शायद प्राइवेट कंपनियां इसमें इंटरेस्ट न लें, लेकिन स्पोर्ट्स टाउनशिप के लिए 8 बड़ी कंपनियां सामने आई हैं। इससे DDA के प्रोजेक्ट सफल होने के ज्यादा चांस होंगे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के 60 अस्पतालों में इलाज फ्री! जानें आयुष्मान योजना में रजिस्ट्रेशन कब से?
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
3 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
17 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
17 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
20 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
20 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
21 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines