DDA Flats Scheme 2025: मार्च के महीने में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की कुछ स्कीम्स को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, DDA एक नई स्कीम की शुरुआत भी करने जा रहा है। इसी महीने प्राधिकरण ने नई स्कीम के लिए सर्कुलर जारी किया। जिसके मुताबिक, फ्लैट्स के लिए आवेदन 17 मार्च 2025 से शुरू किए जाएंगे। डीडीए की इस स्कीम में 364 फ्लैट्स बिकने के लिए तैयार हैं। अगर आपको भी अप्लाई करना है, कल से कर सकते हैं। इसके बाद 29 तारीख को फ्लैट्स की नीलामी की जाएगी। इन 15 दिनों में प्राधिकरण ने तीन जरूरी तारीखों का ऐलान किया है।
द्वारका में निकले नए फ्लैट्स
DDA ने द्वारका में 364 नए फ्लैट्स लॉन्च किए हैं। इस फ्लैट्स की लोकेशन द्वारका सेक्टर 19बी, टॉवर एम है। अगर इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो कल तक का इंतजार करना होगा। इसके लिए प्राधिकरण 17 मार्च से आवेदन खोल देगा। जिसकी आखिरी तारीख 24 मार्च और फाइनल सबमिशन 26 फरवरी तक किया जा सकता है। इसके अलावा, 29 मार्च को सभी फ्लैट्स की ई-नीलामी की जाएगी। हालांकि, इसके लिए फ्लैट्स के मुताबिक तारीखें तय की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: बजट से क्या चाहते हैं दिल्ली के किसान? इच्छा जानने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, जानें क्या मिले सुझाव
फ्लैट्स की कीमत कितनी?
प्राधिकरण ने सभी फ्लैट्स EWS, CSP वर्ग के लिए लॉन्च किए हैं। इन फ्लैट्स की कीमत 32.53 लाख रुपये है। बोलियों की मात्रा के आधार पर फ्लैट के बीच डिमांड राशि भी अलग होगी। जिसमें रखरखाव और पानी कनेक्शन का शुल्क नहीं जोड़ा गया है। इसकी पेमेंट डिमांड लेटर में शामिल की जाएगी।
2,500 रुपये में करें आवेदन
इस स्कीम में अगर आप भी हिस्सा लेना चाहते हैं, तो https://dda.etender.sbi/SBI/ पर जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये रखी गई है, यह फीस नॉन रिफंडेबल होगी। जो लोग नीलामी में भाग लेना चाहते हैं, वह ई-नीलामी पोर्टल के ई-पेमेंट गेटवे के जरिए हर फ्लैट के लिए अलग से बयाना राशि जमा (EMD) ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, क्योंकि इसके बिना नीलामी में शामिल नहीं हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 3 साल बाद दिल्ली NCR के लोगों को मिली साफ हवा, AQI सुधार, ग्रैप की सभी पाबंदियां हटीं
संबंधित खबरें
दिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
35 mins agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
1 hr agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
3 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
3 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
5 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
9 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
9 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines