अब दिल्ली में जल्द होगा आपका अपना घर, दिवाली पर आ रही DDA की नई स्कीम, जानें पूरी डिटेल

DDA Launch New Housing Scheme in Delhi: दिल्ली में अपना आशियाना खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। डीडीए फेस्टिवल सीजन में नई स्कीम लाॅन्च कर रहा है। इस स्कीम में सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को डिस्काउंट भी मिल सकता है। क्योंकि डीडीए ने पिछली कई स्कीमों में डिस्काउंट दिया है।

DDA Launch New Housing Scheme in Delhi

दिल्ली में कम दाम में मिलेंगे फ्लैट्स।

विज्ञापन

DDA Launch New Housing Scheme in Delhi: डीडीए 2024-25 के लिए नई हाउसिंग स्कीम लाॅन्च करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह नई स्कीम दिवाली के आसपास लाॅन्च होगी। डीडीए की फेस्टिवल स्पेशल सीजन स्कीम में 150 एचआईजी और एमआईजी फ्लैट्स शामिल हो सकते हैं। इस स्कीम के तहत बने ज्यादातर फ्लैट्स नरेला और द्वारका में होंगे। डीडीए ने अपनी पुरानी स्कीम से अच्छा रेवेन्यू कमाया था। ऐसे में इस स्कीम के बाद लग रहा है कि डीडीए इस बार पिछली बार का आंकड़ा भी पार कर सकता है।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीडीए ने अपनी पिछली स्कीम में करीब 8 हजार फ्लैट्स बेचे थे। इनसे डीडीए ने 2800 करोड़ का रेवेन्यू जुटाया था। बता दें कि 2023-24 में डीडीए ने पहली बार बाजार में प्रीमियम फ्लैट्स उतारे थे। इसमें पेंट हाउस से लेकर सुपर एमआईजी फ्लैट्स शामिल थे। इसके अलावा एचआईजी और एमआईजी कैटेगरी के फ्लैट्स भी उतारे गए। इसके अलावा डीडीए ने इन फ्लैट्स को लेकर द्वारका सेक्टर 19बी और सेक्टर 14 के फ्लैट्स का पहली बार ई-ऑक्शन किया था। इस ऑक्शन में डीडीए को रिजर्व फ्लैट्स से अधिक कीमतें मिली थी। बता दें कि डीडीए फ्लैट्स को 2016-17 से ही कम रेस्पाॅन्स मिल रहा है।

विज्ञापन

सेल बढ़ाने केे लिए इस योजना पर कर रहा काम

बता दें कि डीडीए अपनी सेल बढ़ाने के लिए कई प्लान पर काम कर रहा है। वह मार्केटिंग में सुधार करने के अलावा सैंपल फ्लैट्स पर भी काम कर रहा है। बता दें कि डीडीए ने पिछली स्कीम में कई फ्लैट्स डिस्काउंट रेट पर दिए थे। इस योजना के तहत अब इन फ्लैट्स पर आम लोगों को 15 प्रतिशत और सरकारी कर्मचारियों को 25 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। जानकारी के अनुसार 15 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ फ्लैट की रेंज 85 से 87 लाख और 25 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ यह रेंज 75-77 लाख के आसपास रह सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ