DDA Housing Scheme 2023 Booking Start: दिल्ली में अपना घर खरीदने का मौका मिल रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की हाउसिंग स्कीम के तहत बुकिंग आज से शुरू हो गई है। करीब 32 हजार फ्लैट हैं, जिनमें 1100 लग्जरी पेंट हाउस भी शामिल हैं। करीब 27 हजार फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। बाकी 5 हजार फ्लैट ई-ऑक्शन के जरिए बेचे जाएंगे। क्योंकि DDA की अब से पहले लॉन्च की गईं स्कीम फ्लॉप रहीं, इसलिए DDA ने इस बार ई-ऑक्शन कराने और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग करने का मौका दिया है। वहीं पहली बार 5 करोड़ रुपये की कीमत के पेंट हाउस बेचे जाएंगे।
किस कैटेगरी के फ्लैट और क्या होगा प्राइस?
- EWS- फ्लैट की कीमत 11.5 लाख रुपये
- LIG- फ्लैट की कीमत 23 लाख रुपये
- MIG- 1 करोड़ रुपए से शुरू
- HIG- 1.4 करोड़ रुपये
- Super HIG- 2.5 करोड़ रुपये
- Pent House- 5 करोड़ रुपये
2 तरीके से बुकिंग कराएं, 20 दिन में फ्लैट देखें
मीडिया रिपोट्र के अनुसार, फ्लैट के लिए अप्लाई करने से लेकर, अलॉटमेंट और कब्जा मिलने तक का प्रोसेस ऑनलाइन होगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की वेबसाइट www.dda.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग होगी। लोग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर टोकन रकम जमा कराकर फ्लैट बुक करा सकते हैं। फ्लैट की जगह और फ्लोर को पसंद करके भी बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग कराने के बाद 20 दिन के अंदर फ्लैट की लोकेशन और फ्लैट दिखा दिया जाएगा। बुकिंग करने वालों को DDA अधिकारियों के नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी फ्लैट नए हैं और फ्री होल्ड प्रॉपर्टी हैं। रेडी टू मूव हैं। इनमें लिफ्ट, पार्क, वॉटर ड्रेनेज, प्ले ग्राउंड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अधिक जानकारी के लिए लोग www.dda.gov.in या www.eservices.dda.org.in पर लॉग इन कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1800110332 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
दिल्ली के किन-किन इलाकों में मिलेंगे फ्लैट?
- सबसे ज्यादा नरेला में 28 हजार से ज्यादा फ्लैट
- 728 EWS फ्लैट द्वारका सेक्टर-19बी
- 1008 EWS फ्लैट सेक्टर-14 में
- लोकनायकपुरम में 224 EWS फ्लैट
- द्वारका सेक्टर-14 में 316 MIG फ्लैट
- लोकनायकपुरम में 647 MIG फ्लैट
संबंधित खबरें
भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
11 hrs agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
17 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
18 hrs ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
19 hrs agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
20 hrs agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
21 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
1 day agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
1 day ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
1 day agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines