दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नए साल पर तीन स्कीम लॉन्च की थीं, जिनकी आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। अगर आपने अभी तक इन स्कीम के तहत फ्लैट्स की बुकिंग नहीं की है, तो आज ही कर लीजिए, क्योंकि 31 मार्च को DDA इस स्कीम के तहत बुकिंग को बंद कर देगा। सबका घर आवास योजना के तहत 8 हजार से ज्यादा फ्लैट्स के लिए बुकिंग की जा रही है। हालांकि, प्राधिकरण ने पहले इस स्कीम में केवल 6,810 फ्लैट ही निकाले थे, लेकिन लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसमें नए फ्लैट्स को जोड़ने का ऐलान किया गया है। जानिए कौन सी लोकेशन पर प्राधिकरण ने ये फ्लैट्स निकाले हैं?
31 मार्च लास्ट डेट
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सबका घर आवास स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम में प्राधिकरण से किफायती दाम में फ्लैट खरीद सकते हैं। स्कीम की शुरुआत में इसमें 6,810 फ्लैट निकाले गए थे, लेकिन अभी तक इनकी संख्या में दो बार और बढ़ोतरी की जा चुका है। पहली बार लोगों की डिमांड को देखते हुए इसमें 500 नए फ्लैट जोड़े। इसके बाद प्राधिकरण ने 1000 नए फ्लैट्स का ऐलान किया। अब इन सभी फ्लैट्स के लिए बुकिंग की जा रही है, जिसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 तय की गई है।
ये भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे बने भगदड़ के हालात? जिन्हें भारतीय रेलवे ने नकारा
फ्लैट्स की कीमत
इस स्कीम के तहत अलग-अलग वर्गों के लिए अलग प्राइज पर फ्लैट अवेलेबल हैं। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये से लेकर 24 लाख रुपये तक रखी गई है। इसके अलावा, जिन 1000 नए फ्लैट्स को जोड़ा गया, उनकी कीमत 13 लाख रुपये तक है। इस स्कीम में खास बात ये है कि इसमें 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
दूसरी योजना के बारे में
इसके अलावा, DDA ने 700 फ्लैट्स की एक दूसरी स्कीम भी निकाली है, जिसके लिए भी 31 मार्च तक ही बुकिंग कर सकते हैं। इस स्कीम ते तहत फ्लैट नरेला के पॉकेट 3, 4, 5, और 6 सेक्टर में निकाले गए हैं। 25 फीसदी के स्पेशल डिस्काउंट के साथ इनकी शुरुआती कीमत 8.65 लाख रुपये रखी गई है।
ये भी पढ़ें: नई दिल्ली स्टेशन पर फिर बने महाकुंभ हादसे जैसे हालात, 5 ट्रेन लेट होने पर प्लेटफॉर्म पर जमा हुई भीड़
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
3 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
10 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines