हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में 364 फ्लैट्स के लिए आवेदन, देखें प्राधिकरण का सर्कुलर और जरूरी तारीखें

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने द्वारका सेक्टर 19बी, टॉवर एम में 364 EWS फ्लैट निकाले हैं। इन फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन कब से खुलेंगे और इसकी आखिरी तारीख क्या होगा? योजना से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

विज्ञापन

DDA Flats Scheme 2025: दिल्ली वालों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) कई स्कीम्स लेकर आ रहा है। प्राधिकरण ने हाल ही में सबका घर आवास योजना के तहत हजारों फ्लैट्स निकाले गए हैं। इसी कड़ी में द्वारका में भी 364 नए फ्लैट्स का ऐलान किया गया है। प्राधिकरण ने यह फ्लैट्स द्वारका सेक्टर 19बी, टॉवर एम में निकाले हैं। इन फ्लैट्स के लिए आवेदन 17 मार्च से शुरू किए जाएंगे। अगर आप भी इस स्कीम के तहत फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी डिटेल यहां पर देखें।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

प्राधिकरण ने इन फ्लैट्स के लिए सर्कुलर 10 मार्च को जारी किया है। जिसमें जानकारी दी गई कि इनके लिए रजिस्ट्रेशन 17 मार्च से शुरू किए जाएंगे। नीलामी में भाग लेने और ऑनलाइन EMD जमा करने के 24 मार्च की तारीख तय की गई है। वहीं, फाइनल सब्मिशन के लिए 26 मार्च की तारीख तय की गई है। सबसे आखिर में फ्लैट्स की ऑनलाइन ई-नीलामी होगी, जिसके लिए 29 मार्च का दिन तय किया गया है। इसके लिए फ्लैट के हिसाब से शेड्यूल जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: DDA का जबरदस्त ऑफर! 13 लाख में खरीदें 17 लाख वाला फ्लैट, जानें बुकिंग प्रोसेस

विज्ञापन

अन्य जरूरी बातें

यह सभी फ्लैट्स EWS वर्गों के लिए निकाले गए हैं। जिनकी कीमत 32.53 लाख रुपये रखी गई है। बोलियों की मात्रा के आधार पर फ्लैट के बीच डिमांड राशि अलग-अलग रहेगी। इसके अलावा, इस राशि में रखरखाव शुल्क और पानी कनेक्शन शुल्क शामिल नहीं हैं। ये शुल्क डिमांड लेटर जारी करते समय शामिल किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

फ्लैट के लिए आवेदन करने के लिए ई-नीलामी पोर्टल पर खुद को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए https://dda.etender.sbi/SBI/ पर जाएं। यहां पर 2,500 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा, जो नॉनरिफंडेबल होंगे। बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए, संभावित बोलीदाता को ई-नीलामी पोर्टल के ई-पेमेंट गेटवे के जरिए हर फ्लैट के लिए अलग से बयाना राशि जमा (EMD) ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिल्ली में DDA करवाएगा 10 हजार फ्लैटों का निर्माण; निजी फर्म से किया करार, जानें पूरा प्रोजेक्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola