हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में 828, 500, 1000, 364 सस्ते फ्लैटों वाली योजनाएं, देखें आवेदन-बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी

इस साल दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने कई योजनाएं निकाली, जिसमें किपायती दाम में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। इन योजनाओं को इसी महीने बंद कर दिया जाएगा। अगर आप भी दिल्ली में सस्ता घर खरीजना चाहते हैं, तो आपके लिए यह काम की खबर है।

विज्ञापन

DDA Flats Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने साल पर दिल्ली वालों को तीन योजनाओं के रूप में गिफ्ट दिया। इन योजनाओं में सस्ते फ्लैट्स दिए जा रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये है। प्राधिकरण ने इन योजनाओं में अब तक कई बदलाव किए जा चुके हैं। जनवरी में निकाले गए फ्लैट्स की संख्या काफी बढ़ाई जा चुकी है। पुरानी स्कीम्स में DDA ने 828, 500, 1000, 364 नए फ्लैट जोड़े हैं। जानिए यह सभी फ्लैट्स कहां पर लॉन्च किए गए हैं और कब से इनके लिए बुकिंग की जा सकती है?

500 फ्लैट्स के लिए बुकिंग

DDA की योजना सबका घर आवास योजना में कुल 6,810 फ्लैट निकाले हैं। यह फ्लैट्स लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में EWS और LIG वर्गों के लिए निकाले गए। इसके बाद डीडीए ने योजना में 500 नए EWS फ्लैट्स और जोड़ दिए। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये है, जो साइज के हिसाब से 13, 23 से 24 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी। इन फ्लैट्स के लिए बुकिंग शुरू हो गई, जो इस महीने के आखिर तक जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में DDA करवाएगा 10 हजार फ्लैटों का निर्माण; निजी फर्म से किया करार, जानें पूरा प्रोजेक्ट

विज्ञापन

1000 फ्लैट्स के लिए बुकिंग

DDA ने सबका घर आवास योजना के तहत 1000 फ्लैट और जोड़े गए। जिनके लिए बुकिंग 19 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। यह सभी फ्लैट्स EWS वर्गों के लिए निकाले गए हैं। इन फ्लैटों को नरेला के अलग-अलग क्षेत्रों में निकाला गया है। इस योजना में फ्लैट्स 13 लाख रुपये से लेकर 23 लाख रुपये में खरीदे जा सकते हैं।

828 फ्लैट्स की बुकिंग

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर डीडीए सबका घर आवास योजना में 828 नए फ्लैट्स जोड़े गए हैं। यह सभी फ्लैट्स सिरसपुर और लोकनायकपुरम क्षेत्रों में निकाले गए हैं। इन LIG फ्लैटों की बुकिंग 18 मार्च, 2025 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। इसमें फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 25 फीसदी डिस्काउंट के साथ 13 से लेकर 20 लाख रुपये तक रखी गई है।

विज्ञापन

364 फ्लैट्स की नई स्कीम 

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने द्वारका में भी 364 नए फ्लैट्स लॉन्च किए हैं। प्राधिकरण ने यह फ्लैट्स द्वारका सेक्टर 19बी, टॉवर एम में निकाले हैं। इन फ्लैट्स के लिए आवेदन 17 मार्च से शुरू हो जाएंगे। जिनकी शुरुआती कीमत 32.53 लाख रुपये तय की गई है। सभी स्कीम्स की पूरी जानकारी प्राधिकरण की आधिकारिक साइट से ली जा सकती है।

ये भी पढ़ें: आखिरी मौका! DDA की ‘सस्ता घर स्कीम’… इस महीने खत्म हो जाएगी बुकिंग, पढ़िए अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola