हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में घर का सपना होगा पूरा, 15 लाख में मिल रहा DDA का फ्लैट, 2 घंटे में 2500 फ्लैट बुक

DDA Flats: क्या आप भी दिल्ली में खुद का घर खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपकी अच्छे बजट में सही फ्लैट नहीं मिल रहा है? DDA ऐसी योजना लाया है, जिसके तहत आपको फ्लैट की कीमत पर 25% तक की छूट मिलेगी. जानिए कैसे कर सकते हैं बुकिंग.

विज्ञापन
DDA दे रहा नरेला में फ्लैट पर 25 प्रतिशत तक की छूट. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:

  • डीडीए आवास निवेश योजना-2026 के तहत नरेला में निम्न आय वर्ग (LIG) के 2516 फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है.
  • नरेला के सेक्टर जी-2, जी-6 के पॉकेट-3 में 1020 फ्लैट्स और पॉकेट-6 में 1496 फ्लैट्स उपलब्ध हैं.
  • इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत लगभग 14.95 लाख रुपये है और प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल करीब 49.90 वर्गमीटर है.
  • बुकिंग मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है और फ्लैट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध होंगे.

राजधानी दिल्ली में काम करने वाले लोगों और आसपास के क्षेत्रों में रहने वालों का सपना रहता है कि दिल्ली में खुद का एक शानदार से घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ रह सके. लोगों के इस सपने को पूरा करने के लिए DDA (दिल्ली विकास प्राधिकरण) एक शानदार ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत हजारों लोग दिल्ली में अपनी खुद की छत खरीद सकेंगे. जानकारी के अनुसार, DDA आवास निवेश योजना-2026 के तहत नरेला में निम्न आय वर्ग (LIG) के 2516 फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट दे रही है. ऐसे में जो लोग नया घर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए ये ऑफर एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘CM रेखा गुप्ता की मीटिंग को प्रायोरिटी दें’, दिल्ली सरकार ने क्यों दिया अधिकारियों को निर्देश?

विज्ञापन

नरेला में कहां मिल रहा ये फ्लैट्स

जानकारी के अनुसार, DDA ये फ्लैट्स नरेला के सेक्टर जी-2, जी-6 के पोकट-3 और पॉकेट-6 में दे रहा है. अगर आप पॉकेट-3 में रहना चाहते हैं, तो यहां 1020 फ्लैट्स उपलब्ध है वहीं, अगर आप पोकेट-6 में फ्लैट लेना चाहते हैं, तो 1496 फैल्ट्स यहां उपलब्ध है. इनकी फैल्ट्स की शुरुआती कीमत करीब 14.95 लाख रुपये रखी गई है. योजना के जरिए DDA का प्रयास नरेला के आवासीय क्षेत्र में उपलब्ध फ्लैटों की बिक्री बढ़ाना है.

कब से शुरू हो रही बुकिंग?

अगर आप भी इस योजना में का लाभ उठाना चाहते हैं, तो DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि, बुकिंग से पहले आपको पंजीकरण कराना होगा, अगर आप पहले से ही पंजीकृत हो, तो दोबारा करने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, अगर आप नए हैं और पहली बार पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कर रहे हैं, तो आपको एकमुश्त 2500 रुपये देने होंगे, जो वापस नहीं किया जाएगा. बता दें कि योजना के लिए बुकिंग मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है, लेकिन फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे. इतना ही नहीं, प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल करीब 49.90 वर्गमीटर है.

विज्ञापन

इन चीजों को अलग से देना होगा शुल्क

बुकिंग, रजिस्ट्रेशन के अलावा भी आपको शुल्क देना होगा. DDA के अनुसार, बताए गए कीमत में रखरखाव शुल्क, पानी के कनेक्शन का शुल्क और जहां लागू हो, परिवर्तन शुल्क शामिल नहीं हैं. ये सभी शुल्क आवंटन पत्र जारी करते समय अलग से देने होंगे. इसलिए बुकिंग करते समय सभी नियमों और खर्चों को अच्छे से पढ़ और समझ लें.

किन लोगों को मिलेगा ये फैल्ट?

यह योजना उन भारतीय नागरिकों के लिए है, जिनकी उम्र तय समय-सीमा तक कम से कम 18 वर्ष है और जो कानूनी रूप से अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) करने के योग्य है. इस योजना के लिए जरूरी है कि, आवेदकों के पास पैन कार्ड और अपना खुद का बचत बैंक खाता जरूर हो. ब्रोशर में आवेदकों के पास कहीं और जमीन या संपत्ति होने पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी, यानी पात्र आवेदकों को एक से ज्यादा फ्लैट खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

इस Link पर क्लिक कर पाएं पूरी जानकारी.

यह भी पढ़ें: द्वारका में श्री रामलीला एवं विजयदशमी समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का वक्तव्य

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola