दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी दो स्कीम्स को लेकर खुशखबरी दी है। प्राधिकरण ने जो सस्ते फ्लैट्स वाली दो स्कीम निकाली थी, उसके लिए एक बार फिर से बुकिंग शुरू कर दी गई है। दरअसल, जिन लोगों ने सबका घर आवास योजना 2025 और श्रमिक आवास योजना 2025 में रजिस्ट्रेशन किया था और बुकिंग नहीं कर पाए थे, ऐसे लोगों को प्राधिकरण ने एक मौका और दिया है। DDA ने फ्लैट्स की बुकिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया है, जिसके लिए एक सर्कुलर जारी किया गया, जिसके मुताबिक, अब बुकिंग की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तय की गई है।
सभी वर्गों के लिए निकाले गए फ्लैट
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने दोनों स्कीम्स में EWS, LIG, MIG और HIG वर्गों के लिए फ्लैट्स लॉन्च किए हैं। इन फ्लैट्स के लिए बुकिंग प्रक्रिया 31 मार्च 2025 को खत्म होने वाली थी, लेकिन प्राधिकरण ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया। दरअसल, प्राधिकरण ने तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लोगों की बढ़ती मांग की वजह से लिया है। जो लोग 31 मार्च तक बुकिंग नहीं कर पाए थे, वे अब 30 अप्रैल तक बुकिंग कर लें। इसके लिए दोबारा बुकिंग 9 अप्रैल से शुरू हो गई है। फ्लैट्स की बुकिंग 30 अप्रैल की आधी रात तक की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कब आएगा मानसून? कितनी होगी बारिश… जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दोनों स्कीम में कितने लाख में मिल रहे फ्लैट?
DDA सबका घर आवास योजना 2025 में 25 फीसदी तक स्पेशल डिस्काउंट दे रहा है। इन दोनों स्कीम में EWS, LIG, MIG निकाले गए हैं। इन फ्लैट्स की लोकेशन की बात करें, तो ये सिरसपुर, नरेला और लोकनायकपुरम में खरीदे जा सकते हैं। वहीं, श्रमिक आवास योजना 2025 के तहत भी फ्लैट्स पर 25 फीसदी की छूट दी जा रही है। इस स्कीम में कुछ लोगों को प्राथमिकता के आधार पर फ्लैट्स मिलेंगे, जिनमें ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स, कैब ड्राइवर्स, पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत रजिस्टर्ड, स्ट्रीट वेंडर, महिलाएं, वॉर विडो, एक्स सर्विस मैन, दिव्यांग, एससी और एसटी वर्ग के लोग शामिल हैं। इन दोनों स्कीम के तहत फ्लैट्स की कीमत 8 लाख रुपये से 24 लाख रुपये तक रहेगी।
ये भी पढ़ें: 30 लाख कमाने के बाद भी पैसे बचाने का स्ट्रगल, गुरुनाथन नाम से पोस्ट पर क्या बोले यूजर्स
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
2 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
4 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
15 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines