---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

DDA: 30 अप्रैल से पहले कर लें बुकिंग… बाद में नहीं मिलेगा मौका, जानें दिल्ली में सस्ते फ्लैट्स से जुड़ा अपडेट

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने दो स्कीम्स को लेकर अपडेट दिया है। दरअसल, जिन लोगों ने इन स्कीम्स के तहत फ्लैट का रजिस्ट्रेशन किया था, उनके लिए फिर से बुकिंग खोली गई हैं। अगर आप भी आवेदकों में शामिल हैं, तो जल्द ही बुकिंग कर लें।

---विज्ञापन---

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नए साल के मौके पर दो स्कीम निकाली हैं। दोनों स्कीम्स में EWS, LIG, MIG और HIG वर्गों के लिए फ्लैट्स निकाले गए हैं। इन फ्लैट्स के लिए बुकिंग की आखिरी तारीख रुचि को देखते हुए तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। जिन लोगों ने फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वो अब अब 30 अप्रैल तक बुकिंग कर सकते हैं।

9 अप्रैल से शुरू हुई बुकिंग

दिल्ली में घरों की बढ़ती मांग को देखते हुए DDA ने नए साल पर सबका घर आवास योजना 2025 और श्रमिक आवास योजना 2025 निकाली। इसके लिए रजिस्ट्रेशन बहुत पहले ही बंद किए जा चुके हैं, लेकिन फ्लैट्स की बुकिंग 31 मार्च तक चलने वाली थी। इस तारीख को आगे बढ़ाते हुए प्राधिकरण ने 30 अप्रैल कर दिया। जिसके लिए एक नया सर्कुलर जारी किया गया। नए अपडेट के मुताबिक, प्राधिकरण ने दोबारा बुकिंग प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू की है, जिसमें आवेदक फ्लैट्स की बुकिंग 30 अप्रैल की आधी रात तक कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सराय काले खां और निजामुद्दीन के लिए गुड न्यूज, दो साल बाद खुला फुट ओवर ब्रिज

बंपर डिस्काउंट

प्राधिकरण ने जो स्कीम निकाली हैं, उनमें बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि DDA सबका घर आवास योजना 2025 में 25 फीसदी तक स्पेशल डिस्काउंट में फ्लैट्स खरीदे जा सकते हैं। इन दोनों ही स्कीम में EWS, LIG, MIG वर्ग के लिए फ्लैट खरीदे जा सकते हैं। फ्लैट्स की लोकेशन सिरसपुर, नरेला और लोकनायकपुरम में है। इसके अलावा, श्रमिक आवास योजना 2025 के तहत भी फ्लैट्स पर 25 फीसदी तक की भारी छूट दी जा रही है।

---विज्ञापन---

हालांकि, इस स्कीम में कुछ लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स, कैब ड्राइवर्स, पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत रजिस्टर्ड, स्ट्रीट वेंडर, महिलाएं, वार विडो, एक्स सर्विस मैन, दिव्यांग, एससी और एसटी वर्ग के लोगों को पहले फ्लैट दिए जाएंगे। इन दोनों स्कीम्स के तहत फ्लैट्स की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो रही है, जो 24 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR के 60 लाख वाहनों को इस तारीख से नहीं मिलेगा फ्यूल, क्या हैं सरकारी आदेश?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2025 12:45 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola