Dargah Roof Collapsed: राजधानी दिल्ली में आज एक दरगाह की छत ढह गई। हादसा निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं टॉम्ब के पीछे हुआ है। पत्तेशाह की दरगाह का मकबरा वाला कमरा गिरा है, जिसके मलबे के नीचे करीब 10 लोग दब गए थे, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल विभाग की टीमें और पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं। NDRF की टीम को भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था।
मृतकों और घायलों के ये हैं नाम
दिल्ली के जॉइंट CP संजय जैन ने कहा कि 10 घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर और LNJP भेजा गया। एम्स ट्रॉमा सेंटर में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सरूप उम्र 79 वर्ष, मोइनुद्दीन उम्र 35 वर्ष, महिला अज्ञात उम्र 40 वर्ष, महिला अज्ञात उम्र 42 वर्ष, महिला अज्ञात उम्र 40 वर्ष, मोहम्मद आरिफ उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। घायल व्यक्तियों के नाम शमीम उम्र 50 वर्ष, आर्यन उम्र 4 वर्ष, गुड़िया परवीन उम्र 23 साल, रफत परवीन उम्र 33 साल और महिला रानी उम्र 65 वर्ष साल है।
लगातार बारिश होने से गिरी छत
बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हजरत निजामुद्दीन दरगाह के पास स्थित दरगाह शरीफ पत्तेशाह के एक कमरे की छत बारिश के चलते गिर गई। दरगाह हुमायूं के मकबरे के नजदीक है। हादसा दोपहर बाद करीब 3:50 बजे हुआ। स्थानीय लोगों और अधिकारियों के अनुसार, हादसा होने का कारण लगातार बारिश और दरगाह की छत का पुराना होना है। दरगाह की छत करीब 25-30 साल पुरानी थी, जो पानी का दबाव सह नहीं पाई।
NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसास्थल पर बचाव कार्य में दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) जुटा। इलाके को सील करके बचाव अभियान चलाया गया। लोगों को मलबे के नीचे से सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। हादसे में 5 लोगों की मौत होने की खबर थी, जिसकी अब पुष्टि भी हो गई है। हादसे में दरगाह के इमाम साहब को भी चोटें लगी हैं।
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली में मूसलाधार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट
बता दें कि दरगाह शरीफ पत्तेशाह 16वीं सदी में बना धार्मिक स्थल है, जिस वजह से इसकी संरचना काफी पुरानी होने के कारण कमजोर थी। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने पुरानी और कमजोर संरचना को और कमजोर कर दिया, जिस कारण छत गिर गई। दिल्ली पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
6 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
13 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
23 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines