JNU छात्रसंघ चुनाव में ABVP का सफाया हो गया है. सभी चारों पदों लेफ्ट के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महसचिव और संयुक्त सचिव पर अब लेफ्ट का कब्जा हो गया है. लेफ्ट यूनिटी की अदिति मिश्रा 1,937 वोटों के साथ जेएनयूएसयू अध्यक्ष चुनी गईं, उन्होंने एबीवीपी के विकास पटेल को हराया, जिन्हें 1,488 वोट मिले. उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट यूनिटी की के. गोपिका बाबू ने 3,101 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि एबीवीपी की तान्या कुमारी को 1,787 वोटों से करारी हार का सामना करना पड़ा.
इसके साथ ही लेफ्ट यूनिटी के सुनील यादव (2,005 वोट) ने महासचिव पद पर कड़े मुकाबले में मात्र 24 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. उन्होंने एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को हराया, जिन्हें 1,981 वोट मिले. लेफ्ट यूनिटी के दानिश अली ने एबीवीपी के अनुज दमारा को 2,083 वोटों से हराकर संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की.
लेफ्ट यूनिटी, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) का एक गठबंधन है. अध्यक्ष अदिति मिश्रा और उपाध्यक्ष के. गोपिका बाबू एसएफआई से हैं, जबकि सुनील यादव डीएसएफ से और दानिश अली आइसा से जुड़े हुए हैं.
कौन हैं दानिश अली?
संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज करने वाली दानिश अली मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाली हैं. वो जेएनयू के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में सीएचएस में पीएचडी कर रही है. वह पहले की छात्र हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पास के गाडरवारा कस्बे से पूरी की, जहां उन्होंने थ्रोबॉल और क्रिकेट में राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी रह चुकी हैं.
वह एक शिक्षित परिवार से हैं. उनके पिता एक सेवानिवृत्त सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं. इसके साथ ही उनकी मां वर्तमान में एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं अदिति मिश्रा? जो बनीं JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष, ABVP का सूपड़ा साफ
बता दें कि इस बार लगभग 9,043 छात्र मतदान के योग्य थे. इस बार यहां मतदान प्रतिशत 67 रहा जो पिछले चुनाव के 70 प्रतिशत से थोड़ा कम है. इस बार जमकर कांटे की टक्कर देखने को मिली. हालांकि एबीवीपी के लिए एक झटका माना जा रहा है.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
3 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
11 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
13 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines