डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और प्रिंसेज ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लॉन्च हुआ ये मिशन
Edited By Bhola Sharma

राष्ट्रपति ने डेनमार्क के प्रिंस का अभिवादन किया।
Edited By Bhola Sharma

राष्ट्रपति ने डेनमार्क के प्रिंस का अभिवादन किया।
Delhi: डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और प्रिंसेस मैरी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रिंस फेडरिक ने राष्ट्रपति को झुककर हाथ मिलाया। इस दौरान जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक स्पेशल मिशन लॉन्च किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत-डेनमार्क संबंध पिछले कई सालों में गहरे हुए हैं। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश में बढ़ोत्तरी होगी।
Crown Prince Frederik & Crown Princess Mary of Denmark meet President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan in Delhi.
The President said that the India-Denmark Green Strategic Partnership has become a catalyst for enhanced cooperation between both countries: President of India pic.twitter.com/XzbYMkdVSZ
— ANI (@ANI) February 28, 2023
राष्ट्रपति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक ऐसा क्षेत्र है, जिस पर भारत और डेनमार्क के विचारों और हितों में समानता है। भारत ने खुद को जलवायु-अनुक्रियाशील विकास के पथ पर स्थापित किया है। हमने एक स्थायी जीवन शैली और प्रकृति का सम्मान करने के लिए ‘LiFE – लाइफस्टाइल फॉर सस्टेनेबल एनवायरनमेंट’ एक नया मिशन लॉन्च किया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई दुनिया को एक परिवार के रूप में एकजुट करेगी।
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद प्रिंस फ्रेडरिक और प्रिंसेज मैरी ने राष्ट्रपति भवन में बने अमृत उद्यान का दौरा किया। इस दौरान वे रंगोली भी बनाते नजर आए।
Crown Prince Frederik & Crown Princess Mary of Denmark visited the Amrit Udyan of Rashtrapati Bhavan in Delhi today. pic.twitter.com/ftpt6FRXbe
— ANI (@ANI) February 28, 2023
विदेश मंत्रालय के अनुसार डेनमार्क के शाही परिवार की ओर से दो दशकों में यह पहली यात्रा है। इससे पहले क्राउन प्रिंस ने 2003 में भारत की यात्रा की थी। मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महारानी मारग्रेट II ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था।
शाही जोड़े के साथ डेनमार्क के विदेश मामलों के मंत्री लार्स लोके रासमुसेन, पर्यावरण व जलवायु मंत्री मैग्नस ह्यूनिके समेत वरिष्ठ अधिकारी और उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: