Delhi-NCR News (जुनेद अख्तर) : दिल्ली-एनसीआर में रहने वाली लाखों की आबादी होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने गांव जाने लगी है। शनिवार से यह सिलसिला शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि पहले ही दिन दिल्ली के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों के अलावा ज्यादातर बस अड्डों पर भी यात्री बड़ी संख्या में पहुंचे। बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ के चलते सड़कों पर जाम भी लग गया, जिसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। ठीक यही हाल नोएडा और गाजियाबाद का भी रहा। इन दोनों जिलों के बस अड्डों पर बड़ी संख्या में यात्री नजर आए। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन भी यात्रियों से खचाखच दिखाई दिया।
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़
जानकारी के मुताबिक, होली 13 मार्च को मनाई जाएगी। दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में बिहार, पूर्वांचल और दूसरे राज्यों के लोग रहते हैं। ज्यादातर लोग होली का त्यौहार अपने गांव में मनाना पसंद करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी यह अपने गांव-घर जाने लगे हैं। शनिवार को नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ के देखते हुए उचित व्यवस्था की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से होली स्पेशल ट्रेने भी चलाई जा रही है, जिससे की यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
दिल्ली के बस अड्डों पर भी भीड़
शनिवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट और आनंद विहार बस अड्डे पर भी यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। आनंद विहार बस अड्डे पर तो यात्रियों की भीड़ के चलते सड़क पर जाम लग गया। इस रूट पर ज्यादातार गाड़ियां रेंगती नजर आईं। इस रूट से गुजरने वाले वाहन चालकों ने जाम से बचने के लिए गाजीपुर वाला रूट चुना, लेकिन वहां भी उन्हें जाम का सामना करना पड़ा। इसी तरह सराय काले खां बस अड्डे पर भी यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। सरकारी बसों के साथ टूर एंड ट्रेवल्स की बसों में भी यात्री बैठे नजर आए।
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भीड़
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों के ज्यादातर प्लेटफार्म यात्रियों से फुल नजर आए। स्टेशन मास्टर के मुताबिक, बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के यात्री बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंच रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्लेटफार्म पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल के जवान प्लेटफार्म की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं। इसी तरह गाजियाबाद के कौशांबी और पुराना बस अड्डा पर भी बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो पर बसों के फेरे बढ़ाए
नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसें शनिवार से अतिरिक्त फेरे लगाने शुरू कर दिए हैं। होली पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय के दिशा-निर्देश पर यह सुविधा शुरू की गई है। यात्रियों को यह सुविधा 18 मार्च तक मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि डिपो में 260 बसें हैं। सभी बसें साधारण और सीएनजी से चलने वाली हैं। होली पर बसों की कमी नहीं होगी। बसें अधिक से अधिक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। सभी बसें मिलाकर चार से पांच गुना तक अधिक फेरे लगाएंगी। इसमें मेरठ, मथुरा, बुलंदशहर समेत पास स्थित शहरों के लिए बसें ज्यादा चक्कर लगाएंगी। वहीं, नोएडा के कई अवैध बस स्टैंडों पर टूर एंड ट्रैवल्स बसें खड़ी होने लगी हैं। सेक्टर-37, चिल्ला बार्डर, दलित प्रेरणा स्थल और परी चौक पर भी इनकी संख्या बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
51 mins agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
2 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines