Crime News: दिल्ली में एक और वारदात; कश्मीरी गेट इलाके में दिनदहाड़े कारोबारी से लूटे 4 लाख रुपये

Delhi Crime News, Crime in Delhi, Kashmiri Gate News, Delhi News, Delhi Hindi News

Crime News: दिल्ली में एक और बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर शाम एक कारोबारी से 4 लाख रुपये की लूट हो गई। इससे पहले प्रगति मैदान टनल में एक डिलीवरी एजेंट से बंदूक की बल पर 2 लाख रुपये लूट (Crime News) की वारदात हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई थी प्रगति मैदान टनल की वारदात

बता दें कि इस वारदात से पहले 24 जून को दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने एक कार सवार डिलीवरी एजेंट से बंदूक के बल पर दो लाख रुपये की लूट की थी। ये वारदात टनल के अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

जांच में सामने आया था कि आरोपी चांदनी चौक से एजेंट के पीछे लगे थे। वहीं दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कथित तौर पर इस वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उस्मान के रूप में की गई है। उसने अपना कर्जा चुकाने के लिए लूट की योजना बनाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ