New Delhi: राजधानी में बड़ा हादसा; दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों पर पलटी क्रेन, कई लोग घायल

Crane overturns on vehicles on Delhi-Saharanpur highway, many injured
विज्ञापन

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली (New Delhi) में रविवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर निर्माणकार्य में लगी एक क्रेन वाहनों पर पलट गई है। सूचना पर पुलिस और राहत कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन

कई वाहन क्षतिग्रस्त, राहत कार्य जारी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसा उत्तर पूर्वी दिल्ली के चौथे पुस्ता करतार नगर में हुआ है। यहां से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण कार्य चल रही है। हाईवे के एक निर्माणाधीन स्थल पर कुछ वाहनों पर एक बड़ी क्रेन पलट गई। एएनआई की ओर से बताया गया है कि हादसे में कुछ लोग घायल हैं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ