Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत को 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि इससे पहले 10 नवंबर को अब जैकलीन की नियमित जमानत और अन्य लंबित आवेदनों पर सुनवाई होगी।
बता दें कि जैकलीन शनिवार को अपनी नियमित जमानत याचिका के सिलसिले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने ईडी को चार्जशीट और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बता दें कि पिछले महीने जैकलीन को कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी।
जैकलीन से दिल्ली पुलिस कर चुकी है पूछताछ
अभिनेत्री को मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए दो बार तलब किया था। पिछले हफ्ते जैकलीन की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी।
पूछताछ के दौरान, लीपाक्षी एलावाड़ी ने स्वीकार किया कि वह जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते के बारे में जानती थी। एक अअधिकारी ने दावा किया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के पहने जाने वाले कपड़ों के ब्रांड के बारे में जानने के लिए एलावाड़ी से संपर्क किया था।
सुकेश की गिरफ्तारी के बाद जैकलीन ने तोड़ लिए थे रिश्ते
पुलिस ने कहा कि एलावाड़ी ने पुलिस को यह भी बताया कि जैसे ही सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर फैली, जैकलीन फर्नांडीज ने उससे अपने सारे संबंध तोड़ लिए। जांच से पता चला था कि चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर जैकलीन के एजेंट प्रशांत को एक मोटरसाइकिल की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। फिर भी चंद्रशेखर बाइक और उसकी चाबियां प्रशांत के यहां छोड़ गया था। इस बाइक को जब्त कर लिया गया है।
चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है। ईडी के अनुसार, जैकलीन और एक अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को उनसे लग्जरी कारें और अन्य महंगे गिफ्ट्स मिले।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
56 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
9 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
11 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
12 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
13 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines