Watch Video: दिल्ली के कनॉट प्लेस में सिपाही के साथ बैरियर को उड़ा ले गई स्कॉर्पियो
Connaught Place Accident Viral Video: घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Connaught Place Accident Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। यहां के कनॉट प्लेस में चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही और सड़क पर लगे बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार घटना 24-25 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। कहा गया है कि रात में दिल्ली के कनॉट प्लेस में पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। बैरियर के पास खड़ा एक सिपाही कार को चेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई और सिपाही समेत बैरियर को उड़ा दिया।
#WATCH | CCTV footage shows a Delhi Police personnel hit by an SUV and thrown into the air in the Connaught Place area
The incident happened on the intervening night of 24th-25th October. Police detained the car driver and action was taken against him.
(Video source: Delhi… pic.twitter.com/5lMAD0It7g
— ANI (@ANI) October 27, 2023
दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि इसी साल जुलाई में भी दिल्ली में भीषण हादसे में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। घटा पंजाबी बाग इलाके की थी। इंस्पेक्टर जगबीर सिंह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। उनकी कार सड़क पर बंद हो गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद डाला था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: