हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कॉनमैन सुकेश चन्द्रशेखर ने LG को लिखा पत्र, अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर लगाया बड़ा आरोप

Conman Sukesh Chandrashekhar accused Arvind Kejriwal of threatening: ठग सुकेश चन्द्रशेखर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जेल में बंद आप नेता सत्येन्द्र जैन पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर। फाइल

Conman Sukesh Chandrashekhar accused Arvind Kejriwal of threatening: कॉनमैन सुकेश चन्द्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जेल में बंद आप नेता सत्येन्द्र जैन पर बड़ा आरोप लगाया है। सुकेश ने कथित तौर दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को तीन पन्नों का पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येन्द्र जैन के निर्देशों के तहत काम कर रहे जेल अधिकारियों पर मानसिक दबाव और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

ठग सुकेश ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया धमकी देने का आरोप

चन्द्रशेखर ने दावा किया है कि केजरीवाल के सहयोगी उनके परिवार को धमकी भरे संदेश भेज रहे हैं, उन पर सेव किए गए डेटा और एक पेन ड्राइव को डीआइजी जेल, मंडोली या जेल के अधिकारी को सौंपने का दबाव डाल रहे हैं। उसने ये भी कहा है कि, संदेश में यह भी धमकी दी गई कि अगर मैंने श्री केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन के साथ समझौता नहीं किया, तो मुझे जेल-13, मंडोली में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और मेरा अंतिम हश्र किया जाएगा।”

मीडिया की खबरों के अनुसार, एलजी को लिखे पत्र में सुकेश ने लिखा है, “चूंकि मैंने धमकी भरे संदेश में बताई गई धमकियों के आगे झुकने से इनकार कर दिया है, इसलिए मुझे जेल-13, मंडोली में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां श्री सत्येन्द्र जैन के करीबी सहयोगी अधिकारी तैनात हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में दिवाली पर धुएं की तरह उड़ा सुप्रीम कोर्ट का आदेश, BJP नेता कपिल मिश्रा बोले- ‘दिल्ली वालों पर गर्व है’, TMC ने बोला हमला

सुकेश ने दूसरे जेल में स्थानांतरण की मांग की

चन्द्रशेखर ने अपनी सुरक्षा का डर जताते हुए केजरीवाल और आप सरकार के प्रभाव से बाहर की जेल में स्थानांतरण की मांग की। उन्होंने अपने सामने आने वाले संभावित खतरे पर जोर देते हुए शपथ और हलफनामे पर अपना बयान दर्ज करने के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति के तत्काल गठन का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

अपने वकील अनंत मलिक के माध्यम से उपराज्यपाल को संबोधित शिकायत में हालिया धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट और सीबीआई के समक्ष दायर शिकायत की एक प्रति शामिल थी। केजरीवाल के साथ जुड़ाव का हवाला देते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल से इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola