दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराए जाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. मंगलवार को आसमान में प्लेन के जरिए केमिकल का छिड़काव किया गया, कहा गया कि इसके कुछ घंटे के भीतर बारिश होगी लेकिन बारिश हुई ही नहीं. अब इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और इसे एक घोटाला करार दे रहा है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार की जमकर खिंचाई की और कांग्रेस के यूथ विंग के कार्यकर्ता तो पुलिस थाने शिकायत लेकर पहुंच गए.
दिल्ली में कृत्रिम बारिश असफल होने के बाद दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे. यहां ये सभी एक शिकायत लेकर पहुंचे थे कि यहां बारिश चोरी हो गई है. सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर बारिश गई कहां? कांग्रेस युवा नेताओं का कहना है कि दिल्ली में बारिश नहीं हुई, इस शिकायत के जरिए कांग्रेस यूथ कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर तंज कसने की कोशिश की.
सौरभ भारद्वाज ने भी कसा था तंज
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कृत्रिम बारिश से पहले ही बारिश के आसार बन गए थे. ऐसे में सरकार ने कृत्रिम बारिश कराने का फैसला कर लिया. दिल्ली सरकार इंद्रदेव की बारिश का क्रेडिट लेना चाहती थी. भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कहा जा रहा था कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में क्लाउड सीडिंग की गई है, लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई. उन्होंने दिल्ली सरकार पर घोटाले की साजिश रचने का आरोप लगाया.
वहीं दिल्ली में होने वाली क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया को बुधवार को रोक दिया गया. IIT कानपुर द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह प्रक्रिया सही वायुमंडलीय परिस्थितियों पर अत्यधिक निर्भर है. कल बारिश नहीं हो सकी क्योंकि नमी का स्तर लगभग 15 से 20 प्रतिशत था लेकिन इससे हमें महत्वपूर्ण जानकारी मिली है.
यह भी पढ़ें: क्लाउड सीडिंग के बाद भी दिल्ली में क्यों नहीं हो सकी बारिश, क्या है पूरी प्रक्रिया?
आईआईटी कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कई जब हमें बेहतर नमी मिल जाएगी तब हम क्लाउड सीडिंग करेंगे. इसके लिए कम से कम 40-50% नमी की आवश्यकता होती है. हमें अगले 4-5 दिनों में बादल छाने की उम्मीद है और हमने मेरठ में विमान तैयार रखे हैं ताकि कम समय में हम उड़ान भर सकें. यह दिल्ली के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में ही होगा. हवाई अड्डे की वजह से हम पश्चिम या दक्षिण नहीं जा सकते और वीआईपी क्षेत्र होने की वजह से हम मध्य क्षेत्र में भी नहीं जा सकते.
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
47 mins agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
3 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
3 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
4 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
7 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines