---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे ने जॉइन की बीजेपी, बोले- कांग्रेस के कई नेताओं का ‘धर्म’ सिर्फ एक खास परिवार

Anil Antony Joins BJP: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। भाजपा जॉइन करने के बाद अनिल एंटनी ने कहा, ‘आज कई कांग्रेस कार्यकर्ता […]

---विज्ञापन---

Anil Antony Joins BJP: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया।

भाजपा जॉइन करने के बाद अनिल एंटनी ने कहा, ‘आज कई कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मानते हैं कि एक परिवार के लिए काम करना उनका धर्म है, लेकिन मेरा धर्म देश के लिए काम करना है।’

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ‘अनिल ने मुझे आहत किया, अंतिम सांस तक मैं कांग्रेस में रहूंगा…’, बेटे के भाजपा में जाने पर बोले एके एंटनी

---विज्ञापन---

जनवरी में छाेड़ दी थी कांग्रेस

अनिल एंटनी केरल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के डिजिटल मीडिया संयोजक थे। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय समन्वयक का पद भी संभाला था। उन्होंने जनवरी में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

---विज्ञापन---

24 जनवरी को डॉक्युमेंट्री का किया था विरोध

अनिल 24 जनवरी को अपने ट्वीट में लिखा था कि बीबीसी यूके सरकार का एक प्रायोजित चैनल है और उसका इतिहास भारत को लेकर पूर्वाग्रह का रहा है। बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचार से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है। जैक स्ट्रॉ ने ही इराक युद्ध की योजना बनाई थी और अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला बोल दिया था।

---विज्ञापन---

इसके बाद अनिल ने खुलासा किया था कि उन्हें ट्वीट वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया था।

और पढ़िए – Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

---विज्ञापन---

गुजरात दंगों पर बनी थी डॉक्यूमेंट्री

दरअसल, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ में 2002 के गुजरात दंगों के दौरान घटी घटनाओं को दिखाया गया था। गुजरात दंगों के दौरान नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे। केंद्र ने डॉक्यूमेंट्री को YouTube और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया था, इस कदम की विपक्ष ने आलोचना की थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 06, 2023 04:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola