Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। इस बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने दिल्लीवासियों से बड़े वादे किए। पार्टी ने महंगाई मुक्ति योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया। साथ ही फ्री राशन और मुफ्त में 300 यूनिट बिजली भी दी जाएगी।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पिछले एक महीने में उन्होंने दिल्ली का दौरा किया। कांग्रेस दिल्लीवासियों के लिए पांच गारंटी लेकर आई, जिसमें सबसे पहली प्यारी दीदी योजना है। साथ ही पार्टी ने युवाओं को 8500 रुपये देने का वादा किया। जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख का इंश्योरेंस भी देंगे। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आई तो पहली कैबिनेट में ये पांचों गारंटी को न सिर्फ लागू करेंगे, बल्कि तुरंत इसको अमल में भी लाएंगे।
यह भी पढ़ें : Delhi Elections: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
महंगाई मुक्ति योजना-फ्री बिजली योजना का वादा
दिल्ली कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली की जनता से महंगाई मुक्ति योजना और फ्री बिजली योजना का वादा किया। देवेंद्र यादव ने कहा कि महिलाएं महंगाई की मार झेल रही हैं। तेलंगाना की तरह ही दिल्ली में भी 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। साथ में हर परिवार को फ्री राशन किट भी उपलब्ध कराएंगे, जिसमें 5 किलो चावल, दो किलो चीनी, एक लीटर तेल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय पत्ती होंगी।
यह भी पढ़ें : Delhi Elections: बीजेपी की अंतिम लिस्ट कब होगी जारी? ये हो सकते हैं संभावित उम्मीदवार
लोगों को राशन की किट भी देगी कांग्रेस
उन्होंने कहा कि जहां पिछले 10 सालों में चीनी मिलनी बंद हो गई, गरीब परिवार लगातार महंगाई की मार झेल रहा है। यह ऐसी किट होगी, जिसे महिलाएं रसोई की चिंता छोड़कर अपने बच्चों की पढ़ाई और अपने परिवार को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगी। कांग्रेस 300 यूनिट फ्री बिजली भी देगी। देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि अगर करप्शन रुक जाए तो जनता को उनका हक और पैसा मिल सकता है। पिछले 10 सालों में दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सभी लोग भ्रष्टाचार के कारण जेल गए। इस चुनाव में भ्रष्टाचारी सरकार का खात्मा होगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
3 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
6 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
19 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines