Congress President Mallikarjun Kharge Comment Over BJP Modi Government: दिल्ली में संसद सत्र चल रहा है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार को आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर घेर रहे हैं। आज कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए पिछले 50 सालों में हुई कम बचत याद दिलाई। खड़गे ने कहा कि 50 सालों में सबसे कम हुई जनता की बचत, मोदी सरकार में ‘अच्छे दिनों’ की ऐसी लगी चपत !
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का एक नारा बहुत ही फेमस हुआ था ‘अच्छे दिन’। मल्लिकार्जुन खड़गे ने उसी अच्छे दिनों पर तंज कसते हुए अपने विचारों को शेयर किया। मल्लिकार्जुन खड़गे यहीं नहीं रुके। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और कर्ज को मुद्दा बनाते हुए कहा कि महंगाई द्वारा महालूट, गिरती आमदनी और बढ़ती उधारी, इसके मुख्य कारण हैं।
बोले- 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी
उन्होंने मोदी सरकार को टारगेट करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने न सिर्फ एक आम परिवार के घर का बजट बिगाड़ा है, बल्कि घरेलू बचत कम होना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद हानिकारक है। खड़गे ने इसी बहाने अर्थव्यवस्था और आम आदमी की पीड़ा को भी मुद्दा बनाकर अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार अभी हाल ही में महिला आरक्षण बिल लेकर आई है, जिसको लेकर हर दल में चर्चा चल रही है।
इसी विषय को मुद्दा बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार चाहे महिलाओं समेत हर वर्ग के लिए जितने भी चुनावी स्टंट कर ले, लेकिन देश की जनता भाजपा काल में सबसे ज्यादा प्रसारित हुई बेरोजगारी, महंगाई, असमानता मुनाफाखोरी और जुमलों की झड़ी को नहीं भूलेगी। उन्होंने भाजपा को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम भी पहले से ही बता दिए।
OBC महिलाओं को भी अधिकार देने की मांग
खड़गे ने एक कविता के माध्यम से कहा कि 2024 में खत्म होगा जनता को सताने का ये अध्याय, जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA — एक ही है उपाय ! कल संसद सत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला आरक्षण विधेयक पर खुलकर कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का हमने हमेशा से समर्थन किया है। 2010 में राज्य सभा में कांग्रेस सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पास करवाया था, लेकिन राजनीति में OBC वर्ग की महिलाओं समेत सभी को समान मौका मिलना चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार से इस महिला आरक्षण विधेयक पर स्पष्टीकरण भी मांगा, क्योंकि खड़गे ने आशंका जताई है कि शायद मोदी सरकार ने 2029 तक महिला आरक्षण के दरवाजे को बंद कर दिया है। खड़गे ने अपनी आशंका का आधार विधेयक में लिखे मौजूदा प्रारूप को बनाया। वहीं इसी मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैम्बर में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी, जिसमें बिल पर चर्चा की गई।
संबंधित खबरें
छठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
2 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
16 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
22 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
22 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 day agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 day agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
1 day agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines