कांग्रेस के खड़गे ने BJP को याद दिलाए पिछले 50 साल, कहा- मोदी सरकार में सबसे कम हुई जनता की बचत

Congress President Mallikarjun Kharge

Congress President Mallikarjun Kharge

विज्ञापन

Congress President Mallikarjun Kharge Comment Over BJP Modi Government: दिल्ली में संसद सत्र चल रहा है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार को आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर घेर रहे हैं।‌ आज कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए पिछले 50 सालों में हुई कम बचत याद दिलाई। खड़गे ने कहा कि 50 सालों में सबसे कम हुई जनता की बचत, मोदी सरकार में ‘अच्छे दिनों’ की ऐसी लगी चपत !

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का एक नारा बहुत ही फेमस हुआ था ‘अच्छे दिन’। मल्लिकार्जुन खड़गे ने उसी अच्छे दिनों पर तंज कसते हुए अपने विचारों को शेयर किया। मल्लिकार्जुन खड़गे यहीं नहीं रुके। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और कर्ज को मुद्दा बनाते हुए कहा कि महंगाई द्वारा महालूट, गिरती आमदनी और बढ़ती उधारी, इसके मुख्य कारण हैं।

विज्ञापन

बोले- 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी

उन्होंने मोदी सरकार को टारगेट करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने न सिर्फ एक आम परिवार के घर का बजट बिगाड़ा है, बल्कि घरेलू बचत कम होना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद हानिकारक है। खड़गे ने इसी बहाने अर्थव्यवस्था और आम आदमी की पीड़ा को भी मुद्दा बनाकर अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार अभी हाल ही में महिला आरक्षण बिल लेकर आई है, जिसको लेकर हर दल में चर्चा चल रही है।

इसी विषय को मुद्दा बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार चाहे महिलाओं समेत हर वर्ग के लिए जितने भी चुनावी स्टंट कर ले, लेकिन देश की जनता भाजपा काल में सबसे ज्यादा प्रसारित हुई बेरोजगारी, महंगाई, असमानता मुनाफाखोरी और जुमलों की झड़ी को नहीं भूलेगी। उन्होंने भाजपा को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम भी पहले से ही बता दिए।

OBC महिलाओं को भी अधिकार देने की मांग

खड़गे ने एक कविता के माध्यम से कहा कि 2024 में खत्म होगा जनता को सताने का ये अध्याय, जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA — एक ही है उपाय ! कल संसद सत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला आरक्षण विधेयक पर खुलकर कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का हमने हमेशा से समर्थन किया है। 2010 में राज्य सभा में कांग्रेस सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पास करवाया था, लेकिन राजनीति में OBC वर्ग की महिलाओं समेत सभी को समान मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से इस महिला आरक्षण विधेयक पर स्पष्टीकरण भी मांगा, क्योंकि खड़गे ने आशंका जताई है कि शायद मोदी सरकार ने 2029 तक महिला आरक्षण के दरवाजे को बंद कर दिया है। खड़गे ने अपनी आशंका का आधार विधेयक में लिखे मौजूदा प्रारूप को बनाया। वहीं इसी मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैम्बर में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी, जिसमें बिल पर चर्चा की गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ