हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने गए थे जामिया

Jamia Student Protest: जामिया परिसर में ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ लिखे पोस्टरों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. शरजील इमाम CAA के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान दिए गए बयानों से जुड़े मामले में जेल में बंद है.

विज्ञापन
इमरान मसूद ने विवादित पोस्टरों और नारों से खुद को अलग बताया. (Photo: PTI/ANI)

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इमरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति समर्थन जताने के लिए जामिया पहुंचे थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और गेट पर ही डिटेन कर लिया. पिछले कई दिनों से जारी इस आंदोलन में छात्र प्रशासन से छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया फिर शुरू करने और निकाले गए स्टूडेंट्स को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

‘फ्री कश्मीर’ पोस्टर को लेकर विवाद

इमरान मसूद के जामिया पहुंचने के दौरान परिसर में लगे कुछ पोस्टरों और नारों को लेकर भी विवाद जारी था. इन पोस्टरों में ‘फ्री कश्मीर’ और जेल में बंद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के शोधार्थी शरजील इमाम की रिहाई की मांग से जुड़े नारे शामिल बताए गए हैं. इस घटनाक्रम ने पहले से चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर विवाद और बढ़ा दिया है.

जामिया परिसर में ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ लिखे पोस्टरों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. शरजील इमाम CAA के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान दिए गए बयानों से जुड़े मामले में जेल में बंद है. शरजील पर आतंकवाद से संबंधित आरोप भी हैं.

विज्ञापन

‘कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है’: इमरान मसूद

इमरान मसूद ने विवादित पोस्टरों और नारों से खुद को अलग बताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ऐसे नारों का समर्थन नहीं करते. साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए और निष्कासित विद्यार्थियों को दोबारा प्रवेश देने की मांग की. कांग्रेस सांसद ने कहा कि आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को यह समझना चाहिए कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. उन्होंने कहा कि कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए वह अपनी जान तक देने को तैयार हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola