हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुरानी दिल्ली की गलियों में राहुल गांधी का सैर-सपाटा: बंगाली मार्केट में खाई चटपटी आलू-टिक्की और गोलगप्पे, लोगों से की बात

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Visit Old Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार की शाम अचानक पुरानी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने यहां बंगाली मार्केट में स्ट्रीट फूड के जायके का लुत्फ उठाया। इस दौरान लोग उनकी फोटो भी खींचते नजर आए। राहुल गांधी ने इस दौरान मार्केट में तमाम लोगों से बात भी की।

राहुल गांधी बंगाली मार्केट की एक गली में चाट की दुकान पर चटपटी मटर चाट खाते नजर आए। इस दौरान उनकी कई लोगों ने फोटो खींचे। राहुल गांधी ने नीले रंग की टीशर्ट पहन रखी थी।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1648363940035043329?s=20

विज्ञापन

राहुल ने पिछले हफ्ते खाली किया था सरकारी बंगला

राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते ही दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली किया है। अब वे 10 जनपथ रोड स्थित मां सोनिया गांधी के आवास पर शिफ्ट हो गए हैं।

बीते 27 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। उन्हें 22 अप्रैल तक इसके लिए समय मिला था।

विज्ञापन

18 साल से बंगले में रह रहे थे राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश में अमेठी से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 2005 में राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन बंगला आवंटित किया गया था। लोकसभा हाउसिंग कमेटी के नोटिस पर राहुल गांधी ने कहा था कि वे आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बंगले से मेरी कई यादें जुड़ी हैं।

23 मार्च को संसद से अयोग्य हुए थे राहुल

राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने बीते 23 मार्च को 2019 के मोदी सरनेम मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के इस फैसले के एक दिन बाद 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया था। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। उससे पहले वे यूपी के अमेठी से सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: बीदर में राहुल गांधी की रैली, बोले- BJP 40% कमीशन लेती है तो इन्हें 40 सीट देना, 41 मत देना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola