Navjot Singh Sidhu: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश से मुलाकात की। एक दिन पहले उन्होंने दिल्ली में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की थी। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में 10 महीने की सजा काटने के बाद एक अप्रैल को पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए थे।
राहुल और प्रियंका से मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी को अपना गुरु और प्रियंका को अपना दोस्त और मार्गदर्शक बताया। यह भी कहा कि पंजाब और उनके नेताओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ‘न तो झुकेगी और न ही एक इंच पीछे हटेगी।’
https://twitter.com/ANI/status/1644207955347111937
रिहाई के बाद मूसेवाला के माता-पिता से की मुलाकात
अपनी रिहाई के तुरंत बाद सिद्धू ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा और यह भी दावा किया कि उनकी सुरक्षा में कटौती की गई है।
मूसेवाला का जिक्र करते हुए सिद्धू ने कहा कि जो कभी उनके साथ हुआ, वही आज दूसरे सिद्धू के साथ हो रहा है, लेकिन मुझे परवाह नहीं है। उन्होंने सिक्योरिटी घटाए जाने पर कहा कि अब मेरे साथ 13 सुरक्षाकर्मी हैं, क्यों? कहना चाहता हूं कि मैं मौत से नहीं डरता।
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
35 mins agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
4 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
7 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
19 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
20 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
22 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines