जयराम रमेश ने योगी आदित्यनाथ का पुराना वीडियो पोस्ट किया, लिखा- रिजर्वेशन बिल सबसे बड़ा जुमला

Congress Leader Jairam Ramesh

Congress Leader Jairam Ramesh (File Photo)

विज्ञापन

Congress Leader Jairam Ramesh Posted Yogi Adityanath Video: कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट किया है। यह वीडियो तब का है, जब मुख्यमंत्री योगी सांसद थे। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जयराम रमेश ने लिखा है कि क्या यही भाजपा की असली मंशा है? क्या इसी कारण महिला आरक्षण विधेयक सालों तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा।

जयराम रमेश ने इस वीडियो को तब शेयर किया है, जब हाल ही में संसद सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ‘महिला आरक्षण विधेयक’ लेकर आई है। खास बात यह है कि तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर सांसद यह इंटरव्यू एक निजी नेशनल न्यूज चैनल को दे रहे थे। इसमें वे महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

<

>

वहीं इस विडियो क्लिप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैंने कह दिया है कि पार्टी अपने स्तर पर बिल पर चर्चा करे। संसद में इस पर चर्चा से पहले पार्टियों को आपस में बैठकर चर्चा करनी चाहिए। अगर पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र है तो जनप्रतिनिधियों की बातों को सुना जाए और उनके तथ्यों पर गौर किया जाए। योगी आदित्यनाथ की यह वीडियो क्लिप करीब एक मिनट की है।

विज्ञापन

>

जयराम रमेश ने मोदी सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

जयराम रमेश ने भाजपा को घेरते हुए अपनी दूसरी पोस्ट में यह भी लिखा है कि चुनावी जुमलों के इस मौसम में यह सबसे बड़ा जुमला है। यह देश की करोड़ों महिलाओं और लड़कियों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। जयराम रमेश ने आगे ‘जनगणना’ का हवाला देते हुए कहा कि हमने पहले भी बताया है कि मोदी सरकार ने कभी 2021 में होने वाली दशकीय जनगणना नहीं करवाई। भारत जी-20 का एकमात्र ऐसा देश है, जो जनगणना कराने में विफल रहा है।

विज्ञापन

जयराम रमेश ने महिला आरक्षण विधेयक पर मोदी सरकार की नीतियों पर बात करते हुए आगे लिखा कि यह बात कही गई है कि महिला आरक्षण विधेयक के अधिनियम बनने के बाद, जो पहली दशकीय जनगणना होगी, उसके बाद ही महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होगा। यह जनगणना कब होगी? जयराम रमेश यहीं पर नहीं रुकते। उन्होंने आगे कहा कि यह विधेयक आज सिर्फ हेडलाइंस बनाने के लिए है, जबकि इसका कार्यान्वयन बहुत बाद में हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ