BJP Moye Moye Reaction On Congress Crowdfunding Campaign: राजनीति और टीका-टिप्पणी का बड़ा अनूठा मेल है। सोमवार को यह मेल उस वक्त फिर देखने को मिला, जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के प्रचार अभियान में अपना आर्थिक योगदान दिया। इस दान के बाद खड़गे ने एक ऐसी बात कही, जिसे विपक्षी राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वायरल कर दिया। इस पर भाजपा खेमे की ने चुटकी लेते हुए आजकल के ट्रेंडिंग टॉपिक ‘मोये मोये’ काे खूब भुनाया है।
ऐसा क्यों कहा खड़गे ने?
बता दें कि कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संसाधन जुटाने के मकसद से देशव्यापी क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है। सोमवार को इस अभियान की शुरुआत के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1 लाख 38 हजार रुपए का दान दिया है। जिस वक्त यह ट्रांजेक्शन हुई, खड़गे मजाक-मजाक में कह उठे, ‘एक महीने की तनख्वाह गई’।
भाजपा खेमे से आई ऐसी प्रतिक्रिया
इसके बाद इस मसले पर भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए भाजपा ने तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में वायरल ‘मोये मोये’ ट्रैक बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा की मीडिया सेल की तरफ से कैप्शन जोड़ा गया है, ‘देश को लूटने के बाद अब ये जनता से चंदे की अपील कर रहे हैं, लेकिन इनका रवैया आप खुद देख लीजिए’।
यह भी पढ़ें: संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 92 सांसद निलंबित, सुरक्षा में चूक के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन
क्या है कांग्रेस का क्राउडफंडिंग अभियान?
जहां तक कांग्रेस के क्राउडफंडिंग अभियान के बारे में और अधिक जानकारी की बात है, आजादी की लड़ाई लड़ते वक्त मूल कांग्रेस (मौजूदा राजनैतिक दल नहीं) में क्राउडफंडिंग की पहल 1920-21 में हुई थी। वहीं आज भी पार्टी में यह परम्परा जिंदा है। इसी के चलते 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए संसाधन जुटाने के उद्देश्य से देशव्यापी क्राउडफंडिंग अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार 7 साल के बच्चे का बोन मैरो ट्रांसप्लांट, डॉक्टरों ने बताया आखिर कैसे किया ये कमाल?
इस बारे में कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि क्राउडफंडिंग पहल महात्मा गांधी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज फंड’ से प्रेरित थी। उधर, इस बारे में कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि इस अभियान में 18 वर्ष से ज्यादा की उम्र का हर कार्यकर्ता या समर्थक न्यूनतम 138 रुपए दान कर सकता है। इसके अलावा अपनी सामर्थ्य के हिसाब से 1,380 रुपए, 13 हजार 800 रुपए या ज्यादा की रकम इसी गुणांक में दान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
16 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
18 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
23 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines