कांग्रेस से AAP नेता नाराज; इंडिया एलायंस से Congress को बाहर करने के लिए बातचीत करेगी पार्टी

Congress AAP Controversy: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल पर धोखाधड़ी का केस कराया तो इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस को इंडिया अलायंस से बाहर करने के लिए प्रयास करेगी।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Congress AAP Controversy (वरुण सिंगा, दिल्ली): दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस को लेकर AAP नेताओं में भारी नाराज़गी है। आम आदमी पार्टी अब इंडिया एलायंस से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी। AAP नेताओं ने कांग्रेस पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

कांग्रेस से नाराजगी इसलिए है, क्योंकि कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है। इसके बाद कांग्रेस नेता लगातार आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना रुख भी स्पष्ट करेंगे।

विज्ञापन

इन 2 स्कीमों पर उठाए गए सवाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) की गारंटियों पर सवाल उठाए हैं। मुफ्त इलाज और महिलाओं को 2100 रुपये देने का ऐलान अरविंद केजरीवाल ने किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर यह गारंटी दिल्लीवासियों को दी गई है, लेकिन कांग्रेस ने इस योजनाओं की खिलाफत करते हुए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत देकर FIR करवा दी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लाकरा ने सवाल किया कि आम आदमी पार्टी सरकार के अपने विभाग इन 2 स्कीमों पर अमल करने से इनकार कर रहे हैं तो आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने यह दावा कैसे कर दिया?

विज्ञापन

एक विज्ञापन के कारण छिड़ा विवाद

यह सवाल दिल्ली सरकार के एक विज्ञापन के बाद उठे। अखबारों में छपा विज्ञापन दिल्ली सरकार के ही बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया गया है। इस विज्ञापन में लिखा है कि दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना लागू नहीं है। विज्ञापन का मामला सामने आने के बाद CM आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विज्ञापन देने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। अरविंद केजरीवाल ने इस घटनाक्रम के लिए दिल्ली के LG और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ