CNG Price Hike: इंद्रप्रस्थ गैस ने आज से दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतों में की बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में क्या है रेट

CNG
विज्ञापन

CNG Price Hike: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IDL) ने आज से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी (CNG) की कीमतों में वृद्धि की है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमतें 81.17 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई हैं। गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत अब 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

Advertisment

बता दें कि दिवाली से पहले अक्टूबर में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। माना जा रहा है कि सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ओला और उबर जैसे कैब सर्विस कंपनी अधिक शुल्क वसूल सकती है। रोजाना ऑटो से सफर करने वालों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जैसे-जैसे परिवहन लागत बढ़ेगी, फलों और सब्जियों की कीमत में उछाल आएगा।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ने कहा कि लागत में बढ़ोतरी की वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं। सोशल मीडिया पर @IGLSocial ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

शहरों में सीएनजी की कीमतें

  • दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलो है
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलो है।
  • गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 87.89 रुपये प्रति किलो है।
  • रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत 89.57 रुपये प्रति किलो है।
  • करनाल और कैथल में सीएनजी की कीमत 88.22 रुपये प्रति किलो है।
  • मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ के कुछ हिस्सों में सीएनजी की कीमत 86.79 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी की कीमत 89.83 रुपये प्रति किलो है।
  • कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में सीएनजी की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ