मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को जल बोर्ड की बैठक में भाग लेकर दिल्ली में बढ़ रहे जल संकट को लेकर अधिकारियों को आदेश जारी किए। ANI की रिपोर्ट के अनुसार रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के सामने सबसे बड़ी चुनौती पानी की है। उन्होंने आगे संकेत दिया कि सरकार इन मुद्दों को हल करने पर गंभीरता से काम करेगी। गुप्ता ने कहा कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को ठीक से बनाए रखने की जरूरत है। यमुना नदी की सफाई की जरूरत है, क्योंकि पिछली सरकारों ने इन मुद्दों की अनदेखी की थी। मीडिया से बात करते हुए गुप्ता ने कहा कि गर्मी के हर मौसम में दिल्ली के सामने सबसे बड़ी चुनौती पानी की होती है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, लाखों पैरेंट्स को दी राहत, स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ाने पर होगा ये एक्शन
इसके अलावा पूरे शहर में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त होना चाहिए, अफसर इसको लेकर काम करें। यमुना की सफाई आदि सभी विषय आपस में जुड़े हुए हैं। दिल्ली में अभी भी 30 साल पुरानी पाइपलाइन बिछाई गई है। राजधानी ऐसी सुविधाओं पर नहीं चल सकती। कभी किसी ने उन पाइपलाइनों को बदलने के बारे में नहीं सोचा। सरकार अब सभी मुद्दों को लेकर गंभीरता से काम करेगी। दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में भी सीवेज की सुविधा दी जानी चाहिए, जबकि पिछली सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया।
नालों के नवीनीकरण का काम शुरू
इस बीच दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में नालों के नवीनीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी गंदगी साफ कर रहे हैं। झुग्गियों के पास शौचालय बनाए गए हैं और घरों का निर्माण भी चल रहा है। केवल राजौरी गार्डन ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली की अर्थव्यवस्था को अरविंद केजरीवाल की वजह से नुकसान पहुंचा है। हमारी सरकार ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए शौचालय बनवाए हैं, हम अभी उनके लिए घर बनाने का काम भी कर रहे हैं।
ड्रग्स बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
सिरसा ने कहा कि इस इलाके से 99 फीसदी अवैध ढाबों को हटाया जा चुका है, जो बचे हैं, वे उनको भी चेतावनी देते हैं। इस इलाके में ड्रग्स और शराब बेचने की सूचना भी मिली है, हमारी सरकार ने उनको चेतावनी जारी की है। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्याम नगर में नाले के नवीनीकरण का काम भी शुरू हो गया है। सरकार लोगों को निराश नहीं करेगी। राजौरी के विभिन्न इलाकों में हमने नए काम शुरू करवाए हैं।
ये भी पढ़ें: महिलाएं बैंक से नहीं निकाल सकेंगी 2500 रुपए, जानें दिल्ली सरकार ने क्यों जोड़ी ऐसी शर्त?
संबंधित खबरें
स्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
2 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
6 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
15 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines