CM Rekha Gupta Attack Latest Update: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की हर तरफ चर्चा हो रही है। हमले के बाद सीएम की हेल्थ को लेकर लोगों के मन में कई सवाल थे। हालांकि, रेखा गुप्ता ने बीते दिन ही शाम 6 बजे के करीब एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि हमले के बाद मैं सदमे में थी। इसके बाद अब दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस मामले पर मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि सीएम के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही कपिल मिश्रा ने कहा कि हम इस मामले में अब पुलिस जांच का इंतजार कर रहे हैं।
सीएम रेखा गुप्ता से मिले कपिल मिश्रा
20 अगस्त को सीएम पर हमले के बाद से उनको लगी चोटों के बारे में बात की जा रही थी। हमले के बाद दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने सीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि ‘रेखा गुप्ता ने हमले के बाद कल शाम को भी काम जारी रखा। उन्होंने फाइलें देखीं और वो सभी आधिकारिक काम देख रही हैं।’ कपिल मिश्रा ने कहा कि वह कुछ भी कर रही हैं, लेकिन उनको अभी भी आराम की जरूरत है, क्योंकि उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।’
ये भी पढ़ें: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता हमला मामले में बड़ी खबर, आरोपी राजेश खिमजी को राजकोट ले जा सकती है पुलिस
हमलावर पर दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले
जिस शख्स ने सीएम पर हमला किया है, उस पर 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कपिल मिश्रा ने कहा कि ‘आरोपी के खिलाफ पहले से ही तस्करी से लेकर शराब की आपूर्ति और हत्या की कोशिश के मुकदमे दर्ज हैं। वह जिस तरह से सीएम पर हमला करने के लिए आया था उससे पता चल रहा था कि वह एक पेशेवर अपराधी है।’ कपिल मिश्रा ने कहा कि अब इस मामले में पुलिस की जांच के बाद रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ हमले के बाद सीएम रेखा की सिक्योरिटी में बदलाव कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा के लिए CRPF के जवान भी पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली CM पर हमला मामले में बड़ा अपडेट, 5 दिन की पुलिस रिमांड में राजेश खिमजी, हो सकते हैं कई खुलासे
संबंधित खबरें
Free LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 hr agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
18 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
20 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 day agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
1 day agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines