CM Rekha Gupta On CAG Reports : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सदन में CAG की दूसरी रिपोर्ट पेश की और आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं बनिया की बेटी हूं, फिजूलखर्ची कर नहीं सकती। दिल्ली में जनता का एक-एक रुपये जो राजस्व के रूप में मिलता है, उसका दुरुपयोग नहीं होने दूंगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरी बहुत सारे अधिकारियों से बात हुई। वो सरकार, जो अपने अधिकारियों को मार पीटती थी, गाली-गलौज करती थी। अपने ही चीफ सेक्रेटरी को घर में बंद करके मारना, ये तो माननीय मुख्यमंत्री ही कर सकते थे। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जिन्होंने दिल्ली से टैक्स वसूला और दूसरे राज्यों के चुनावों में इसका इस्तेमाल किया। उनका एजेंडा सिर्फ कलेक्शन था। खर्च कहां होगा, उसके बारे में किसी को पता नहीं था।
यह भी पढे़ं : सबडिविजन-थाने एक्शन की जद में, दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर भी अमित शाह का बड़ा ऐलान
क्यों नहीं एक साथ कैग रिपोर्ट पेश कर रहीं CM?
उन्होंने CAG रिपोर्ट पर कहा कि जब मैंने एक एक करके सीएजी की रिपोर्ट पेश करने का फैसला लिया तो एक रिपोर्टर ने मुझसे पूछा कि आप एक साथ सारी रिपोर्ट क्यों नहीं पेश कर रही हैं। इस पर मैंने कहा कि एक-एक रिपोर्ट बहुत भारी है। अगर एक बार में रिपोर्ट पेश करूंगी तो विधायक अपने घर रिपोर्ट नहीं ले पाएंगे। हम एक-एक करके सभी CAG रिपोर्ट जारी कर रहे हैं, इसलिए वे (आप नेता) इससे घबरा गए हैं।
आप नेता के पास अपने कारनामों को सुनने की हिम्मत नहीं : रेखा गुप्ता
दिल्ली की सीएम ने कहा कि वे (आप नेता) सदन में हमारे सामने बैठकर अपने कारनामों को सुनने की हिम्मत नहीं कर सकते। उन्हें सदन से बाहर निकलने का बस एक बहाना चाहिए था, इसलिए उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर का मुद्दा उठाया। नरेंद्र मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि बाबासाहेब अंबेडकर को उनका उचित सम्मान मिले, जो कोई सरकार नहीं कर पाई। यह सब नाटक सिर्फ एक बहाना है, क्योंकि वे CAG रिपोर्ट में लिखे तथ्यों को नहीं सुन पाए। मैं राज्य के खजाने का एक भी पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी।
यह भी पढे़ं : ‘जेब में 5 रुपये का पेन रखते हैं, लेकिन शीशमहल…’, अरविंद केजरीवाल पर बरसे प्रवेश वर्मा
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
9 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
14 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
15 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
17 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
19 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
19 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines