राजधानी दिल्ली में सालों से जमा कचरे के पहाड़ों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ी योजना साझा की है. न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में उन्होंने ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट्स की मौजूदा स्थिति और भविष्य के लक्ष्यों पर खुलकर बात की. सीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार इन पहाड़ों को हटाने के लिए पूरी शिद्दत से काम कर रही है और जल्द ही दिल्ली की जनता को इस समस्या से बड़ी राहत मिलेगी.
ओखला और भलस्वा साइट पर तेजी से काम
मुख्यमंत्री ने बताया कि ओखला और भलस्वा लैंडफिल साइट पर जमा ‘लीगेसी वेस्ट’ यानी सालों पुराने कचरे को साफ करने का काम बड़े स्तर पर जारी है. सरकार को पूरी उम्मीद है कि 2026 के अंत तक इन दोनों साइट्स से पुराने कचरे को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. इस कचरे में सालों से जमा मिट्टी, प्लास्टिक, कांच और धातुओं जैसी चीजें शामिल हैं जिन्हें अलग-अलग करके प्रोसेस किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ‘गन कल्चर’ पर कड़ा प्रहार! सोशल मीडिया पर लहराया हथियार तो खैर नहीं
गाजीपुर पहाड़ के लिए दो साल का लक्ष्य
तीसरे सबसे बड़े कचरे के पहाड़ यानी गाजीपुर लैंडफिल साइट के बारे में बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसे पूरी तरह साफ करने में अभी करीब दो साल का समय और लग सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में रोजाना पैदा होने वाले कचरे के 100 प्रतिशत निपटान के लिए नए प्लांट्स की क्षमता बढ़ाई जा रही है. कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उसके सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है ताकि भविष्य में नए ढेर न बनें.
बायोगैस प्लांट की शुरुआत
सीएम ने पूर्व की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने वेस्ट मैनेजमेंट पर ठोस काम नहीं किया. उन्होंने गर्व से कहा कि दिल्ली का पहला बायोगैस प्लांट उनकी सरकार के समय शुरू हुआ है. वर्तमान में 200 टन गोबर प्रोसेस करने वाला प्लांट चालू हो चुका है और 400 टन क्षमता वाले अन्य प्लांट भी इसी साल के अंत तक सक्रिय हो जाएंगे.
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines