हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सीएम केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- एलजी ने सुप्रीम कोर्ट में सरकार को अपना पक्ष रखने से रोका

विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने एमसीडी मेयर चुनाव मामले में दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने से रोकने की बड़ी सारिश रची थी। उन्होंने शहरी विकास विभाग के सचिव पर दबाव डालकर दिल्ली सरकार के मंत्री की तरफ से प्रस्तावित वकील गौतम नारायण को खारिज कराकर तुषार मेहता को वकील बनवा दिया था।

दिल्ली सरकार और एलजी दोनों का वकील बनवा दिया

आगे सीएम ने कहा कि तुषार मेहता सुप्रीम कोर्ट में एलजी के भी वकील थें। इस तरह विनय सक्सेना ने साज़िश के तहत तुषार मेहता को ही दिल्ली सरकार और एलजी दोनों का वकील बनवा दिया था। जबकि सुप्रीम कोर्ट में दोनों अलग-अलग पार्टी थे। उन्होंने कहा कि यह तो फिल्मों में होता था कि कोई खलनायक किसी को कोर्ट में अपना पक्ष रखने से रोक देता था। वही काम दिल्ली में एलजी ने किया है। क्योंकि एलजी को पता था कि उन्होंने गैरकानूनी काम किया है।

संवैधानिक तरीके से भाजपा का मेयर बनाना चाहते हैं

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलजी व भाजपा वाले असंवैधानिक तरीके से भाजपा का मेयर बनाना चाहते थे, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने नाक़ाम कर दिया। यह ‘‘आप’’ और दिल्लीवालों की बड़ी जीत है। मैंने, एलजी साहब को 22 फरवरी को एमसीडी के मेयर का चुनाव करवाने का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही, एलजी साहब से अपील की है कि इस तरह से गुंडागर्दी करके दिल्ली में चुनी हुई सरकार के कामों में दखलअंदाज़ी मत कीजिए।

विज्ञापन

दिल्ली वालों को जल्द ही उनके जनादेश के अनुसार मेयर मिलेगा–

सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एमसीडी चेयर चुनाव के मामले में आम आदमी पार्टी की बहुत बड़ी जीत हुई। जनतंत्र और दिल्ली व देश की जनता की जीत हुई। एलजी साहब और भाजपा के लोग एमसीडी में हारने के बावजूद भी गलत तरीके से जोर-जबरदस्ती करके गैर-कानूनी व असंवैधानिक तरीके से भाजपा का मेयर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

एलजी साहब ने सुप्रीम कोर्ट में सरकार को सच्चाई बताने से रोका 

सीएम ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आए निर्णय से पहले की घटना की जानकारी देते कहा कि इस केस को एलजी साहब ने असंवैधानिक तरीके से प्रभावित करने की कोशिश की। एलजी साहब ने सुप्रीम कोर्ट में सच्चाई बताने से रोकने के लिए पूरी कोशिश की। आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी शैली ओवेराॅय ने सुप्रीम कोर्ट मे केस किया। उस केस में उन्होंने दिल्ली सरकार और एलजी को अलग-अलग पार्टी बनाया। क्योंकि दोनों के विचार अलग-अलग थे। एलजी साहब ने कुछ कदम उठाए थे, जो दिल्ली सरकार के मुताबिक असंवैधानिक और गैर-कानूनी थे।

विज्ञापन

आपराधिक अवमानना की है

सीएम ने कहा कि एलजी साहब ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वो जानते थे कि उन्होंने जितने काम किए हैं, वो गैर-कानूनी और असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट में सच को छुपाने के लिए एलजी साहब ने यह सारी साजिश रची। जैसे हम फिल्मों में देखते हैं कि जो मुख्य गवाह है, उसको कोर्ट में पेश होने से रोकने के लिए किडनैप कर लिया जाता है। कभी उसके परिवार वालों को किडनैप कर लिया जाता है, तो कभी उस गवाह की हत्या कर दी जाती है। यह बहुत बड़ा गुनाह है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola