Election officer Big Allegation: आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई वोटर लिस्ट को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली के जिला चुनाव अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा सीएम आतिशी उन्हें बिना किसी एजेंडे के मीटिंग में बुला रही हैं। इससे पहले भी वे बिना किसी एजेंडे के कई बार मुझे बैठक में बुला चुकी हैं।
दिल्ली के चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में डीईओ ने कहा आम आदमी पार्टी के नेता लगातार उनके ऑफिस आ रहे हैं और वोटर लिस्ट पर आपत्ति करने वालों की जानकारी मांग रहे हैं। उन्होंने पत्र में आगे लिखा आपके कार्यालय से अनुरोध है कि इस मामले में अंर्तदृष्टि और मार्गदर्शन प्रदान करें। क्या मुझे सत्तारूढ़ सरकार द्वारा बुलाई गई बैठकों में किसी पूर्व एजेंडे के भाग लेने की अनुमति है। इस पूरे मामले में अब आप सांसद संजय सिंह का बयान भी सामने आया है।
सांसद संजय सिंह ने उठाए सवाल
संजय सिंह ने कहा डीईओ कोई वीआईपी नहीं है, उनकी जवाबदेही है। उनका काम चुनाव प्रकिया को देखना है। क्या हम उनसे नहीं मिलेंगे। क्या वह इतने वीआईपी है कि हम उनसे मिल नहीं सकते? अगर प्रोटोकाॅल की बात करें तो डीएम का प्रोटोकाॅल सांसद से बहुत कम है, फिर भी हम उनके कार्यालय गए।
सांसद यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, डीएम को अपमानित महसूस नहीं करना चाहिए। क्या उन्हें ऐसे बयान देने में शर्म नहीं आती। हम उन्हें कैसे धमका रहे हैं? क्या मतदाताओं और आपत्तिकर्ताओं के बारे में जानकारी मांगना धमकी माना जाता है। अधिकारियों को थोड़ा विनम्र होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election 2025: थोड़ी देर में चुनाव तारीखों का ऐलान, 23 फरवरी को खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 hr agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
6 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
9 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
19 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
21 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines