CM Arvind Kejriwal Praised wife Sunita: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दिल्ली के गांधी नगर क्षेत्र में रोड शो कर जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सुनीता की तारीफ करते हुए उन्हें झांसी की रानी बताया। केजरीवाल ने कहा कि जब वे जेल में थे तो सुनीता ने उनकी जगह बखूबी अपना रोल निभाया।
केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं अपनी पत्नी को साथ लाया हूं। मेरी अनुपस्थिति में उन्होंने सारी जिम्मेदारी संभाली है। जब मैं जेल में था, तो वह मुझसे मिलने आती थी। मैं इनके माध्यम से ही आप लोगों का हालचाल पूछता था। वह मेरा संदेश आप लोगों को बताती थी। वह झांसी की रानी की तरह हैं।
नुक्कड़ सभा को सुनीता ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने सीएम केजरीवाल को जेल से बाहर रखना चाहते हैं तो आप को वोट दें। सुनीता ने आगे कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद के कारण ही आज मेरे पति हमारे साथ हैं। भगवान उन लोगों की मदद करते हैं जो सही काम करते हैं। अगर आप नहीं चाहते हैं कि मेरे पति वापस जेल जाएं तो आप को वोट दें।
2 जून को सरेंडर करेंगे केजरीवाल
बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ईडी द्वारा 9 समन भेजे जाने के बाद भी जब केजरीवाल हाजिर नहीं हुए तो जांच एजेंसी ने उनको 21 मार्च को अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें 2 जून को एक बार फिर जेल जाना होगा। ऐसे में केजरीवाल के जेल जाने के बाद सुनीता ने आप की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार का जिम्मा संभाला था।
ये भी पढ़ेंः कर्नाटक वीडियो स्कैंडल मामले में एचडी रेवन्ना को मिली जमानत, अपहरण मामले में हो चुके हैं गिरफ्तार
ये भी पढ़ेंः देश में बड़े आतंकी हमले के लिए श्रीलंका से भेजे थे ISIS के चार आतंकी, पाकिस्तान से मिलना था आदेश
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines