'मेरी पत्नी झांसी की रानी हैं...' रोड शो में केजरीवाल ने सुनीता की तारीफ में पढ़े कसीदे

Delhi Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में दिल्ली में मतदान होना है। इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। सोमवार को उन्होंने दिल्ली के गांधी नगर में आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार के समर्थन में रोड शो किया।

CM Arvind Kejriwal

CM Arvind Kejriwal Praised wife Sunita: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दिल्ली के गांधी नगर क्षेत्र में रोड शो कर जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सुनीता की तारीफ करते हुए उन्हें झांसी की रानी बताया। केजरीवाल ने कहा कि जब वे जेल में थे तो सुनीता ने उनकी जगह बखूबी अपना रोल निभाया।

विज्ञापन

केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं अपनी पत्नी को साथ लाया हूं। मेरी अनुपस्थिति में उन्होंने सारी जिम्मेदारी संभाली है। जब मैं जेल में था, तो वह मुझसे मिलने आती थी। मैं इनके माध्यम से ही आप लोगों का हालचाल पूछता था। वह मेरा संदेश आप लोगों को बताती थी। वह झांसी की रानी की तरह हैं।

विज्ञापन

नुक्कड़ सभा को सुनीता ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने सीएम केजरीवाल को जेल से बाहर रखना चाहते हैं तो आप को वोट दें। सुनीता ने आगे कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद के कारण ही आज मेरे पति हमारे साथ हैं। भगवान उन लोगों की मदद करते हैं जो सही काम करते हैं। अगर आप नहीं चाहते हैं कि मेरे पति वापस जेल जाएं तो आप को वोट दें।

विज्ञापन

2 जून को सरेंडर करेंगे केजरीवाल

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ईडी द्वारा 9 समन भेजे जाने के बाद भी जब केजरीवाल हाजिर नहीं हुए तो जांच एजेंसी ने उनको 21 मार्च को अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें 2 जून को एक बार फिर जेल जाना होगा। ऐसे में केजरीवाल के जेल जाने के बाद सुनीता ने आप की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार का जिम्मा संभाला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ