Arvind Kejriwal ED Custody : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार की सुबह तो अच्छी खबर मिली जब दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सीएम पद से हटाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। लेकिन, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी रिमांड की अवधि बढ़ाने के लिए याचिका दायर की थी, उसे राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब केजरीवाल 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। ईडी ने कहा कि उन्हें जांच के लिए और समय की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : 35 साल ‘गायब’ रही बिहार की ये सीट, जमुई में अरुण भारती-अर्चना रविदास में कौन पड़ेगा भारी?
4 दिन ईडी की रिमांड में रहेंगे सीएम केजरीवाल
ईडी ने गुरुवार को अदालत में एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल को पेश किया। इस दौरान जांच एजेंसी ने उनकी रिमांड मांगी। इस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल को 4 दिन की ईडी रिमांड में भेज दिया। अब सीएम अरविंद केजरीवाल एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहेंगे।
जांच एजेंसी ने 21 मार्च को किया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि केजरीवाल को ईडी ने कथित शराब नीति घोटाला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल को जब सुनवाई के लिए अदालत ले जाया जा रहा था तो इस बीच उन्होंने ईडी अधिकारियों को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है। आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए मुझे फंसाया गया और गिरफ्तार किया गया। किसी भी अदालत ने मुझे दोषी नहीं माना है।
यह भी पढ़ें : ओपी धनखड़ को दिल्ली की कमान, BJP की प्रभारी-सह प्रभारियों की लिस्ट में किस-किस का नाम
हाई कोर्ट से भी केजरीवाल को लगा था झटका
सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस पर बुधवार को सुनवाई हुई थी और इसमें भी उन्हें राहत नहीं मिली थी। हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब देने की बात कहते हुए अगली सुनवाई 3 तारीख तय की थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
15 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
19 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
20 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
20 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
21 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
23 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
23 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines